फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal news: Kinner Kailash yatra date will be declared soon said DC Kinnaur

Kinner Kailash himachal: हजारों श्रद्धालु इस वर्ष कर सकेंगे किन्नर कैलाश यात्रा

Wed, 08 Jun 2022 08:05 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, रिकांगपिओ (किन्नौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, रिकांगपिओ (किन्नौर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 08 Jun 2022 08:05 PM IST
सार

उपायुक्त किन्नौर आबिद हुसैन सादिक ने बताया कि जल्द ही प्रशासन किन्नर कैलाश यात्रा की तारीख तय करेगा। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए भी पुख्ता प्रबंध किए जाएंगे।

विज्ञापन
himachal news: Kinner Kailash yatra date will be declared soon said DC Kinnaur
किन्नर कैलाश (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

किन्नौर स्थित भगवान शिव के ऐतिहासिक स्थल किन्नर कैलाश जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर आई है। जिला प्रशासन ने इस वर्ष यह यात्रा करवाने का निर्णय किया है। हर वर्ष अगस्त में यह यात्रा शुरू होती है।

विज्ञापन


हजारों शिव भक्तों की आस्था को देखते हुए यह पवित्र यात्रा करवाई जाएगी। कोविड-19 और कैलाश यात्रा मार्ग में अधिक बर्फबारी और ग्लेशियर होने से यह यात्रा दो वर्ष तक आधिकारिक तौर पर बंद कर दी गई थी। 
विज्ञापन


उपायुक्त किन्नौर आबिद हुसैन सादिक ने बताया कि जल्द ही प्रशासन यात्रा की तारीख तय करेगा। पोवारी में सभी श्रद्धालुओं की रजिस्ट्रेशन करने के साथ-साथ मेडिकल जांच भी की जाएगी और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए भी पुख्ता प्रबंध किए जाएंगे। उन्होंने श्रद्धालुओं से भी एहतियात बरतने और मौसम को देखते हुए यात्रा करने का आग्रह किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


6050 मीटर ऊंचे पर्वत पर स्थित है शिवलिंग 
किन्नर कैलाश हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में तिब्बत सीमा के समीप स्थित 6050 मीटर ऊंचा एक पर्वत है। यह हिंदू धर्म में आस्था रखने वालों के लिए विशेष धार्मिक महत्व रखता है। इस पर्वत की विशेषता है कि इसकी एक चोटी पर प्राकृतिक शिवलिंग स्थित है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed