{"_id":"5f786c387242d1018d386798","slug":"himachal-news-khadi-stores-will-give-20-percent-discount-for-108-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"108 दिन तक 20 प्रतिशत छूट देगा खादी भंडार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
108 दिन तक 20 प्रतिशत छूट देगा खादी भंडार
Sat, 03 Oct 2020 05:49 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 03 Oct 2020 05:49 PM IST
विज्ञापन
Khadi Shirts
हिमाचल खादी मंडल कुल्लू 108 दिन तक खादी उत्पादों पर 20 प्रतिशत विशेष छूट देगा। यह छूट तीन अक्तूबर से जारी होगी। हिमाचल खादी मंडल खादी भंडार कोतवाली बाजार धर्मशाला के प्रबंधक प्रमोद कुमार चौहान ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी गांधी जयंती के अवसर पर हिमाचल खादी मंडल कुल्लू की ओर से खादी उत्पादों पर 20 फीसदी विशेष छूट रहेगी। उन्होंने बताया कि यह छूट आगामी 108 दिन तक जारी रहेगी, जबकि अवकाश के दौरान यह छूट मान्य नहीं होगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि यह छूट नौजवानों के लिए काफी फायदेमंद साबित होगी, क्योंकि अकसर देखा गया है कि अब नौजवान जीन की पेंट के ऊपर खादी का कुर्ता पहन रहे हैं। उन्होंने कहा कि भंडार में उनके पास कोटिंग, सर्टिंग, बास्केट, टॉबल, दरी, बुलन, कुल्लू शाल आदि उत्पाद बेचे जा रहे हैं। उन्होंने लोगों से इस विशेष छूट का लाभ उठाने का आग्रह किया है।
विज्ञापन