फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News: Kangra youth died in Dubai while working in a under construction building

हादसा: शाहपुर के युवक की दुबई में मौत, ढाई साल पहले गया था विदेश

Sat, 22 Jan 2022 01:28 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 22 Jan 2022 01:28 PM IST
सार

गांव महाड़ का अनुराग कुमार (23) पुत्र जैसी राम ढाई साल पहले अपने गांव के एक युवक के साथ दुबई गया था। वहां पर दोनों कंपनी के माध्यम से मजदूरी का काम करते थे।

विज्ञापन
Himachal News: Kangra youth died in Dubai while working in a under construction building
अनुराग कुमार - फोटो : संवाद

विस्तार

शाहपुर के गांव महाड़ के युवक की दुबई में एक हादसे में मौत हो गई। युवक ढाई साल पहले दुबई गया था और वहां मजदूरी का काम करता था। शुक्रवार की रात काम करते हुए मलबे की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। हादसे में बिहार के भी कुछ युवकों की मौत की सूचना है। 

विज्ञापन


गांव महाड़ का अनुराग कुमार (23) पुत्र जैसी राम ढाई साल पहले अपने गांव के एक युवक के साथ दुबई गया था। वहां पर दोनों कंपनी के माध्यम से मजदूरी का काम करते थे। शुक्रवार की रात अनुराग बिल्डिंग में काम कर रहा था। अचानक मलबा ऊपर गिरने से युवक उसमें दब गया जिसके कारण उसकी मौत हो गई। महाड़ गांव का विक्की कुमार भी उसी कंपनी में काम करता था। लेकिन वह छुट्टी पर था। विक्की ने ही इस हादसे की जानकारी  घरवालों को दी है।
विज्ञापन


विक्की के पिता जिगरी राम ने बताया कि दुबई की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उसके बाद शव को वापस लाने प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी। वहीं अनुराग की मौत की सूचना के बाद गांव महाड़ में मातम छाया हुआ है। अनुराग के पिता भी मजदूरी करते हैं। अनुराग मजबूरी के कारण विदेश गया था, ताकि उसका परिवार सुख में जीवन बसर कर सके। उसकी तीन बहनें और एक भाई भी है, जिसमें दो बहनों की शादी हो चुकी है। अनुराग परिवार में सबसे बड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed