फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News: IFFCO promotes drone use in agriculture in himachal pradesh

कवायद: 20 हजार एकड़ भूमि में छिड़काव पर किसान के नाम हो जाएगा ड्रोन और इलेक्ट्रिक वाहन

Wed, 06 Sep 2023 01:51 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 06 Sep 2023 01:51 PM IST
सार

इफ्को के फील्ड अधिकारी रोहित गलोटिया ने कहा कि अगर पांच साल में 20,000 एकड़ में उर्वरकों का छिड़काव पूरा हो गया तो बिना राशि लिए किसान को ड्रोन और इलेक्ट्रिक वाहन उपलब्ध करवाया जाएगा।

विज्ञापन
Himachal News: IFFCO promotes drone use in agriculture in himachal pradesh
ड्रोन - फोटो : संवाद

विस्तार

भविष्य में खेतों में ड्रोन से छिड़काव करने वाले किसानों और बागवानों के लिए बड़ी खबर है। इफ्को की ओर से सूबे को 15 ड्रोन और इलेक्ट्रिक वाहन मुहैया करवाए जा रहे हैं। यह ड्रोन और वाहन पांच महिला और दस पुरुष किसान और बागवानों को दिए जाने हैं। ड्रोन 50,000 रुपये रिफंड (धन वापसी) शर्त के साथ उपलब्ध करवाया जाएगा। इसमें खास बात यह रहेगी अगर किसान और बागवान ने निर्धारित समय अवधि (पांच वर्ष) में 20,000 एकड़ भूमि में उर्वरकों का छिड़काव कर दिया, तो ड्रोन और वाहन दोनों ही उसे बिना कोई राशि चुकाए प्राप्त होंगे। इससे पहले यह इफ्को के नाम पर पंजीकृत रहेंगे। 

विज्ञापन


कांगडा, मंडी, ऊना, कुल्लू, सोलन, सिरमौर और शिमला को ड्रोन इफ्को की तरफ से उपलब्ध करवाए जाएंगे। इससे किसान-बागवान कम लागत में अधिक पैदावार से मुनाफा कमा सकेंगे। इन जिलों के चयनित किसान और बागवान पांच साल के भीतर शर्तों को पूरा करते हुए अपना लक्ष्य तय करेंगे। उन्हें यह सिक्योरिटी राशि वापस कर दी जाएगी और करीब 12 लाख का ड्रोन और तीन लाख का इलेक्ट्रिक वाहन उसी के नाम हो जाएगा। 
विज्ञापन


इफ्को के फील्ड अधिकारी रोहित गलोटिया ने कहा कि अब ड्रोन से खेतों और बगीचों में कीटनाशक और अन्य उत्पाद जैसे नैनो यूरिया तरल, डीएपी, सागरिका का छिड़काव किया जाएगा। इसके लिए इफ्को की ओर से प्रदेश के सात जिलों के लिए ड्रोन स्वीकृत किए गए हैं। अगर पांच साल में 20,000 एकड़ में उर्वरकों का छिड़काव पूरा हो गया तो बिना राशि लिए उसे ड्रोन और इलेक्ट्रिक वाहन उपलब्ध करवाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed