फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News: HRTC will run 30 luxury electric buses instead of Volvo

Himachal News: एचआरटीसी वोल्वो की जगह चलाएगा 30 लग्जरी इलेक्ट्रिक बसें, खरीद प्रक्रिया शुरू

Tue, 22 Oct 2024 10:08 AM IST
Krishan Singh विश्वास भारद्वाज, शिमला
विश्वास भारद्वाज, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 22 Oct 2024 10:08 AM IST
सार

प्रदेश को हरित राज्य बनाने के लिए एचआरटीसी लग्जरी इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू करने जा रहा है। 

विज्ञापन
Himachal News: HRTC will run 30 luxury electric buses instead of Volvo
एचआरटीसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश को हरित राज्य बनाने के लिए एचआरटीसी लग्जरी इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू करने जा रहा है। परिवहन निगम ने 30 इलेक्ट्रिक लग्जरी बसों की खरीद प्रक्रिया शुरू कर दी है। देश में बंगलूरू के बाद हिमाचल में बिजली से चलने वाली बसों का संचालन शुरू होगा। एचआरटीसी टाइप-3 श्रेणी की लग्जरी बसें खरीद रहा है। एक बार चार्ज करने के बाद बस 250 किमी तक दूरी तय करेगी। पहले चरण में शिमला, धर्मशाला और मनाली से दिल्ली, कटड़ा और हरिद्वार के लिए इलेक्ट्रिक लग्जरी बस सेवा शुरू करने पर विचार चल रहा है।

विज्ञापन

 

अभी इन रूटों पर चल रही वोल्वो को इलेक्ट्रिक बसों से रिप्लेस करने की योजना है। शिमला-दिल्ली रूट के लिए करनाल के पास चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने का प्रस्ताव है। इलेक्ट्रिक लग्जरी बसें चलाने से जहां पर्यावरण संरक्षण में मदद मिलेगी वहीं वित्तीय संकट से जूझ रहे निगम के लिए बसों के संचालन का खर्चा (रनिंग कॉस्ट) भी कम होगा। दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट और एनजीटी के आदेशों पर बीएस-4 श्रेणी की बसों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है। आदेशों के चलते एचआरटीसी दिल्ली रूट पर पुरानी वोल्वो नहीं चला पाएगा। नई वोल्वो के स्थान पर परिवहन निगम इलेक्ट्रिक लग्जरी बसें खरीदेगा ताकि कमाई वाले रूट पर बेरोकटोक बस सेवा जारी रखी जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

30 इलेक्ट्रिक लग्जरी बसें खरीदने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इलेक्ट्रिक लग्जरी बसें टाइप-3 श्रेणी की होंगी। प्रदेश के प्रमुख स्थलों से बाहरी राज्यों के लिए बसों का संचालन किया जाएगा। हिमाचल को हरित प्रदेश बनाने में ये बसें सहायक होंगी। - रोहन चंद ठाकुर, प्रबंध निदेशक, एचआरटीसी

विज्ञापन

बंगलूरू में चल रही ओलेक्ट्रा की इलेक्ट्रिक लग्जरी बसें
देश में इस समय सिर्फ बंगलूरू में लग्जरी इलेक्ट्रिक बसों का संचालन हो रहा है। बेंगलूरू महानगर परिवहन निगम (बीएमटीसी) को ओलेक्ट्रा ग्रीन टेक कंपनी ने लग्जरी इलेक्ट्रिक बसें उपलब्ध करवाई हैं। बंगलूरू के लोकल रूटों के अलावा लंबी दूरी के रूटों पर भी लग्जरी इलेक्ट्रिक बसें चलाई जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed