फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News: HRTC Volvo AC buses fare reduced by twenty percent

HRTC: यात्रियों को राहत, हिमाचल में एचआरटीसी की एसी बसों का किराया 20 प्रतिशत घटा

Mon, 03 Jul 2023 02:11 PM IST
अरविन्द ठाकुर आशुतोष डोगरा, संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
आशुतोष डोगरा, संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 03 Jul 2023 02:11 PM IST
सार

यात्रियों को अब ऐसी बस में सफर करने के लिए साधारण बस के किराये के अलावा केवल पांच प्रतिशत जीएसटी ही देना होगा।

विज्ञापन
Himachal News: HRTC Volvo AC buses fare reduced by twenty percent
एचआरटीसी वोल्वो बस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में अब सस्ते दामों पर लोग हिमाचल पथ परिवहन निगम की वातानुकूलित (एसी) बसों में सफर कर सकेंगे। निगम ने एसी बसों का किराया 20 प्रतिशत घटा दिया है। इससे लोग कम किराये में एसी बसों में सफर कर सकेंगे। हालांकि कम किया हुआ किराया वोल्वो बसों में लागू नहीं होगा। साधारण बसों से मात्र पांच फीसदी अधिक किराया ही एसी बसों में लगेगा।

विज्ञापन


एसी बसों में साधारण बस के किराये की अपेक्षा 25 प्रतिशत अधिक किराया अदा करना पड़ता था। इस 25 प्रतिशत अधिक किराये में पांच प्रतिशत जीएसटी भी सम्मिलित होता है। जनता को राहत देने के लिए अब विभाग ने पांच प्रतिशत जीएसटी को छोड़कर 20 प्रतिशत किराये में छूट दे दी है।
विज्ञापन


यात्रियों को अब ऐसी बस में सफर करने के लिए साधारण बस के किराये के अलावा केवल पांच प्रतिशत जीएसटी ही देना होगा। बता दें कि इससे पूर्व निगम ने वोल्वो बसों के किराये में भी पांच से 30 प्रतिशत की कटौती की थी, ताकि निगम की बसों में अधिक यात्रियों को लाभ मिल सके। बता दें कि निगम के बेड़े में करीब 80 एसी बसें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


निगम की तरफ से एसी बसों में 20 प्रतिशत कम किराया वसूलने को लेकर लिखित निर्देश मिले हैं। इससे यात्रियों को कम किराये में एसी बसों में सफर करने की सुविधा मिलेगी। - सुरेश धीमान, क्षेत्रीय प्रबंधक, एचआरटीसी ऊना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed