फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Himachal News: House Concrete Lanter on three phase electricity line in Chamba Himachal Pradesh

Himachal News: बोर्ड ने सुनवाई नहीं की तो थ्री फेस लाइन के ऊपर ही डाल दिया लेंटर

Sat, 01 Jul 2023 06:22 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, चांजू (चंबा)
संवाद न्यूज एजेंसी, चांजू (चंबा) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 01 Jul 2023 06:22 PM IST
सार

ग्रामीण का कहना है कि उसने इस लाइन को बदलने की मांग की थी। लाइन को यहां से न हटाने पर गुस्साए व्यक्ति ने इस कारगुजारी को अंजाम दिया।

विज्ञापन
Himachal News: House Concrete Lanter on three phase electricity line in Chamba Himachal Pradesh
थ्री फेस लाइन के ऊपर डाला लेंटर। - फोटो : संवाद

विस्तार

चुराह विधानसभा क्षेत्र में विद्युत बोर्ड प्रबंधन की बड़ी लापरवाही और व्यक्ति की कारगुजारी ने सबको दंग कर दिया है। देहरा पंचायत के तहत आते एक गांव में ग्रामीण तिलक ने अपने मकान के भीतर से ही बिजली की थ्री फेस लाइन गुजार दी है। ग्रामीण ने मकान निर्माण के दौरान बिजली बोर्ड से विद्युत लाइन को ऊंचा उठाने या बदलने का आग्रह किया था। इस पर कोई सुनवाई न हुई तो बिजली लाइन के ऊपर ही लेंटर डाल दिया।

विज्ञापन


मामला सामने आने के बाद अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए हैं। विद्युत बोर्ड के जूनियर इंजीनियर को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। ग्रामीण की यह कारगुजारी कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। देहरा पंचायत के एक गांव में ग्रामीण ने विद्युत ट्रांसफार्मर से होकर गुजरने वाली थ्री फेस लाइन को अपने मकान के भीतर दीवार से प्लास्टिक रबड़ के पाइप से गुजार दिया है। बिजली की लाइन मकान निर्माण कार्य के दौरान बीच में आ रही थी।
विज्ञापन


ग्रामीण का कहना है कि उसने इस लाइन को बदलने की मांग की थी। लाइन को यहां से न हटाने पर गुस्साए व्यक्ति ने इस कारगुजारी को अंजाम दिया। बोर्ड प्रबंधन को इसकी कोई भनक तक नहीं लगी। आखिरकार मामला प्रकाश में आने पर अधिकारियों ने तुरंत संबंधित क्षेत्र के सहायक और कनिष्ठ अभियंताओं से जवाब तलब किया। कई लोग इस पूरी कारगुजारी के लिए बोर्ड कर्मियों की सांठगांठ होने की भी बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


देहरा पंचायत के प्रधान चैन लाल ने बताया कि व्यक्ति ने बोर्ड प्रबंधन को मकान बनाने के दौरान बिजली की लाइन बीच में आने के बारे में सूचित कर इसे ऊपर उठाने के लिए आग्रह किया था लेकिन बोर्ड प्रबंधन ने इसे वहां से नहीं हटाया। इसके बाद गुस्साए ग्रामीण ने इस प्रकार का कार्य किया है। इसको लेकर उससे जवाब तलब किया जाएगा।


ग्रामीण तिलक ने बताया कि बिजली की लाइन को वहां से हटाने का आग्रह किया था। विद्युत बोर्ड के अधिशासी अभियंता परवेश कुमार ने बताया कि मामला ध्यान में आया है। संबंधित कनिष्ठ अभियंता से जवाब तलब किया गया है। इस प्रकार की लापरवाही बड़े हादसे का कारण बन सकती है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed