{"_id":"63a2b969470aec5a9c1bccb5","slug":"himachal-news-himachal-govt-alert-on-coronavirus-principal-secretary-subhasish-panda-meeting-with-health-dept","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: कोरोना पर सरकार अलर्ट, प्रधान सचिव सुभाशीष ने अधिकारियों के साथ की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: कोरोना पर सरकार अलर्ट, प्रधान सचिव सुभाशीष ने अधिकारियों के साथ की बैठक
Wed, 21 Dec 2022 07:09 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 21 Dec 2022 07:09 PM IST
सार
प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य निदेशक सहित सभी सीएमओ को कोरोना संक्रमितों के सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग प्रयोगशालाओं में भेजने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
प्रधान सचिव (स्वास्थ्य) सुभाशीष पांडा (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चीन, कोरिया, अमेरिका समेत कई देशों में एक बार फिर तेजी से फैल रहे कोरोना के मामलों को देखते राज्य सरकार ने हिमाचल प्रदेश में अलर्ट जारी कर दिया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी एडवाइजरी के बाद राज्य सरकार ने स्वास्थ्य अधिकारियों को सतर्क रहने के लिए कहा है। बुधवार को प्रधान सचिव स्वास्थ्य सुभाशीष पंडा ने इसके बारे में स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन
इसमें कोरोना से निपटने के लिए उचित प्रबंध करने के निर्देश जारी किए गए। वीरवार को प्रधान सचिव स्वास्थ्य सभी मेडिकल कॉलेजों के प्रिंसिपलों, सभी सीएमओ और वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षकों के साथ कोरोना से बचाव के लिए की जा रही तैयारियों को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग करेंगे। बताया जा रहा है कि कोरोना का नया बीएफ-7 वैरिएंट देश में इससे पहले आए अन्य वैरिएंट की तुलना में तेजी से फैलता है।
विज्ञापन
इसे ज्यादा घातक बताया जा रहा है। हालांकि हिमाचल में अभी तक इस वैरिएंट का एक भी मामला नहीं आया है। प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य निदेशक सहित सभी सीएमओ को कोरोना संक्रमितों के सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग प्रयोगशालाओं में भेजने के निर्देश दिए हैं। केंद्र सरकार ने भी सभी राज्यों को कोरोना की जीनोम टेस्टिंग पर ध्यान देने के लिए कहा है।
विज्ञापन
हिमाचल में कोरोना के 17 सक्रिय मरीज
हिमाचल प्रदेश में अभी कोरोना के 17 सक्रिय मरीज हैं। राज्य में अब तक 3,12,588 मामले आ चुके हैं। इनमें 3,08,358 लोग ठीक हो चुके हैं। कोरोना से 4213 मौतें हो चुकी हैं।