फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News: Himachal Government opened four excise barriers in Una

सरकार ने ऊना में खोला 4 एक्साइज बैरियरों का ताला, एक साल में लगा डेढ़ करोड़ का चूना

Fri, 06 Nov 2020 11:46 AM IST
अरविन्द ठाकुर एसडी शर्मा, अमर उजाला नेटवर्क, मैहतपुर (ऊना)
एसडी शर्मा, अमर उजाला नेटवर्क, मैहतपुर (ऊना) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 06 Nov 2020 11:46 AM IST
विज्ञापन
Himachal News: Himachal Government opened four excise barriers in Una
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

सरकार ने ऊना जिले में एक साल से बंद आठ एक्साइज बैरियरों में से चार बैरियरों का ताला खोलने का आदेश जारी किया है। राज्य आबकारी एवं कराधान आयुक्त आरसी ठाकुर ने ये आदेश जारी किए हैं। आबकारी नाकों को अचानक से बंद करने से सरकार को राजस्व का भारी नुकसान उठाना पड़ रहा था। 

विज्ञापन


खोले गए आबकारी नाकों में मरबाड़ी, बाथड़ी, अजौली और संतोषगढ़ शामिल हैं। बीते साल अक्तूबर में सरकार ने जिले के सरहदी इलाकों के आठ आबकारी नाकों पर ताला लगा दिया था। इनके बंद होने से न केवल तस्करों की पौ बारह हो गई थी, बल्कि नंबर दो का सामान आसानी से हिमाचल में दाखिल हो रहा था।
विज्ञापन


हालांकि, विभागीय टीम छापे मारने के लिए दिन-रात जुटी रही, लेकिन संतोषगढ़, अजौली, मरबाड़ी तथा बाथड़ी के रास्तों से बिना बिल का सामान पंजाब तथा अन्य राज्यों से हिमाचल में लाना आसान हो गया था। विभागीय सूत्रों के अनुसार इन प्रमुख चार आबकारी नाकों को बंद करने से एक साल में ही करीब डेढ़ करोड़ का चूना सरकार को लगा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अकेले एक जिले में राजस्व का इतना बड़ा नुकसान हुआ है तो प्रदेश में कितना नुकसान सरकार को उठाना पड़ा है, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं है। राज्य कर एवं आबकारी विभाग में उप आयुक्त शाहदेव कटोच ने बंद किए गए आठ में से चार एक्साइज बैरियरों को दोबारा खोलने के आदेशों की पुष्टि की है। 

हर रोज निर्णय बदल रही राज्य सरकार
ऊना सदर के कांग्रेस विधायक सतपाल रायजादा ने कहा कि सरकार आए दिन अपने निर्णय बदल रही है। इसकी मुख्य वजह अफसरशाही का सरकार पर हावी होना माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed