फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal News: himachal education department Covid vaccination campaign

हिमाचल: आज से शुरू होगा शिक्षा विभाग का दो दिवसीय विशेष वैक्सीन अभियान

Mon, 28 Jun 2021 10:37 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 28 Jun 2021 10:37 AM IST
सार

उच्च शिक्षा निदेशक ने बताया कि वैक्सीन लगाने के बाद ही कॉलेजों में विद्यार्थियों को परीक्षा में शामिल किया जाएगा, ऐसी कोई भी शर्त नहीं है। सभी पात्र विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।

विज्ञापन
himachal News: himachal education department Covid vaccination campaign
कोरोना टीकाकरण - फोटो : पीटीआई

विस्तार

शिक्षा विभाग का दो दिवसीय विशेष वैक्सीन सोमवार से शुरू होगा। वैक्सीन लगाने के लिए प्रदेश के स्कूल-कॉलेजों में करीब 200 केंद्र बनाए जाएंगे। इस दौरान करीब सवा लाख विद्यार्थियों, शिक्षकों, गैर शिक्षकों, अभिभावकों, जलवाहकों और मिड-डे मील वर्करों का टीकाकरण किया जाएगा। अभियान को सफल बनाने के लिए हर वैक्सीन केंद्र पर तीन से चार शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है।

विज्ञापन


यह शिक्षक हर दो घंटे बाद शिक्षा निदेशालय को रिपोर्ट करेंगे। हर केंद्र पर 200 से 300 लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया है। जुलाई से शुरू होने वाली कॉलेजों के फाइनल ईयर के विद्यार्थियों को वैक्सीन लगाने में प्राथमिकता दी जाएगी। इसके अलावा 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी विद्यार्थी, उनके भाई-बहन और माता-पिता भी इस विशेष अभियान में शामिल होकर वैक्सीन लगा सकेंगे।
विज्ञापन


एक जुलाई से शीतकालीन स्कूलों सहित कुल्लू और लाहौल-स्पीति जिलों के स्कूलों में शिक्षकों की हाजिरी अनिवार्य कर दी गई है। ऐसे में इन शिक्षकों को भी 28 और 29 जून को आयोजित होने वाले विशेष अभियान में वैक्सीन लगाई जाएगी। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने बताया कि वैक्सीन अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ बातचीत हो गई है। उन्होंने सभी पात्र विद्यार्थियों और शिक्षकों-गैर शिक्षकों से इन दो दिनों के दौरान वैक्सीन लगाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैक्सीन लगाने वालों को ही परीक्षा देने की नहीं है कोई शर्त
उच्च शिक्षा निदेशक ने बताया कि वैक्सीन लगाने के बाद ही कॉलेजों में विद्यार्थियों को परीक्षा में शामिल किया जाएगा, ऐसी कोई भी शर्त नहीं है। सभी पात्र विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हो सकेंगे, चाहे किसी ने वैक्सीन लगाई है या नहीं लगाई। उन्होंने कहा कि विभाग का प्रयास है कि हर विद्यार्थी को परीक्षा से पहले वैक्सीन लगाई जाए। अगर कोई विद्यार्थी किसी कारणवश वैक्सीन नहीं लगा सकेगा तो उसे परीक्षा देने से नहीं रोका जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed