फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Himachal News: Hamirpur Anshuman fighter jet pilot in Indian Air force

Success Story: हमीरपुर के अंशुमन बने फाइटर जेट पायलट, पश्चिम बंगाल में हुई पोस्टिंग

Sat, 25 Jun 2022 06:30 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 25 Jun 2022 06:30 PM IST
सार

अंशुमन ने 2018 में पहले ही प्रयास में एनडीए की परीक्षा उत्तीर्ण की। तीन साल पूना में कंबाइन ट्रेनिंग और फिर हैदराबाद में एक साल पायलट की ट्रेनिंग करने के बाद 18 जून को पास आउट हो गए।

विज्ञापन
Himachal News:  Hamirpur Anshuman fighter jet pilot in Indian Air force
अंशुमन ढटवालिया पिता के साथ। - फोटो : संवाद

विस्तार

जिला हमीरपुर के 22 वर्षीय अंशुमन ढटवालिया फाइटर जेट पायलट बन गए हैं। अंशुमन का जन्म पांच नवंबर, 2000 को उत्तम ढटवालिया और सुषमा कुमारी के घर हुआ। वर्ष 2018 में एनडीए में चयन होने के बाद तीन साल पूना में कंबाइन ट्रेनिंग और फिर हैदराबाद में एक साल पायलट की ट्रेनिंग करने के बाद अंशुमन 18 जून को पास आउट हो गए। अंशुमन की पहली तैनाती पश्चिम बंगाल में हुई है। 

विज्ञापन


बता दें कि एयर फोर्स में तीन तरह के पायलट होते हैं। इनमें सर्वप्रथम फाइटर जेट, दूसरे नंबर पर ट्रांसपोर्ट वाले और तीसरे नंबर पर हेलिकॉप्टर के पायलट आते हैं। पैतृक गांव बड़सर और मौजूदा समय में अणुकलां के रहने वाले अंशुमन की शिक्षा प्राथमिक शिक्षा आंध्रप्रदेश के पुट्टापर्ति में हुई थी। उसके बाद डीएवी सलासी हमीरपुर से आठवीं तक की पढ़ाई की। यहां कराटे में नेशनल चैंपियन भी रहे। आठवीं के बाद 12वीं तक पढ़ाई सैनिक स्कूल सुजानपुर से पूरी की।
विज्ञापन


2018 में पहले ही प्रयास में एनडीए की परीक्षा उत्तीर्ण की। अंशुमन के पिता उत्तम ढटवालिया बीबीएन कॉलेज में असिस्टेंट लाइब्रेरियन हैं, जबकि माता सुषमा कुमारी का वर्ष 2021 में एक कार दुर्घटना में निधन हो गया था। वह स्कूल कैडर में इतिहास की प्रवक्ता थीं। अंशुमन की एक बहन आंध्र प्रदेश के अपोलो मेडिकल कॉलेज चित्तूर में एमबीबीएस कर रही हैं। अंशुमन ने कहा कि माता-पिता और शिक्षकों के आशीर्वाद से वह इस मुकाम तक पहुंच पाए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed