{"_id":"618aae878eb9006e7222e67d","slug":"himachal-news-gossip-spread-on-social-media-about-raid-by-chandigarh-police-on-relative-of-political-leader","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल भवन चंडीगढ़ में राजनेता के करीबी पर छापे की चर्चा से गरमाया माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल भवन चंडीगढ़ में राजनेता के करीबी पर छापे की चर्चा से गरमाया माहौल
Wed, 10 Nov 2021 10:27 AM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 10 Nov 2021 10:27 AM IST
सार
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि सोशल मीडिया पर उन्होंने कुछ देखा है। किसी ने उन्हें कुछ बताया है। वह इस संबंध में तथ्यों का पता करेंगे। उसके बाद ही कुछ कह पाएंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रदेश के एक राजनेता के करीबी पर हिमाचल भवन चंडीगढ़ में छापे की चर्चा से सियासी माहौल गरमा गया है। इनके पास पैसा पकड़े जाने की चर्चा है। चंडीगढ़ पुलिस की कथित कार्रवाई की यह चर्चा सचिवालय में मंगलवार को दिन भर रही। अफसरों के फोन घनघनाते रहे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर उन्होंने कुछ देखा है। किसी ने उन्हें कुछ बताया है। वह इस संबंध में तथ्यों का पता करेंगे। उसके बाद ही कुछ कह पाएंगे।
विज्ञापन
सीएम ने कहा कि उनकी जानकारी में यह सारी चीजें सोशल मीडिया के माध्यम से आई हैं। सोशल मीडिया पर कितनी चीजें ठीक होती हैं, इस पर कुछ कहना अभी उचित नहीं होगा। वहीं, जिन राजनेता को सोशल मीडिया पर चल रहे इस कथित प्रकरण से जोड़ा जा रहा है, उनका कहना है कि वह अपने क्षेत्र में हैं। जिस व्यक्ति की कोई बात कर रहा है, उसके फ्रॉड पहले भी पकड़े जा चुके हैं। अगर किसी के पास कुछ तथ्य हों तो उसे पकड़ना चाहिए।
विज्ञापन
उनकी तो कॉल डिटेल भी चेक की जा सकती हैं। हिमाचल भवन में कोई था या नहीं, इस बारे में पता किया जाना चाहिए। हो सकता है कि कोई बदनाम करने की कोशिश कर रहा हो। अगर कोई ऐसा विषय है तो उस बारे में पुलिस प्रशासन से जांच करवाई जा सकती है। वहीं, यूटी पुलिस के एसएसपी कुलदीप चहल ने बताया कि हमारे पास इससे संबंधित कोई जानकारी नहीं है और न चंडीगढ़ पुलिस ने हिमाचल भवन से कुछ पकड़ा है।
विज्ञापन