फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News: free treatment of covid patients in 65 Private hospitals of himachal pradesh

हिमाचल के 65 निजी अस्पतालों में भी होगा कोरोना मरीजों का निशुल्क इलाज

Mon, 17 May 2021 10:46 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/बिलासपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 17 May 2021 10:46 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के 65 निजी अस्पतालों में कोरोना मरीजों का निशुल्क इलाज होगा। प्रदेश सरकार ने निजी अस्पताल प्रबंधनों से बिस्तरों की क्षमता के बारे में जानकारी मांगी है। 20 या इससे अधिक बिस्तर क्षमता होने पर अस्पतालों में मरीज भर्ती किए जा सकते हैं। सरकारी अस्पतालों में कोरोना वार्ड पैक होने पर नए मरीज निजी अस्पतालों में शिफ्ट किए जाएंगे।

विज्ञापन
Himachal News: free treatment of covid patients in 65 Private hospitals of himachal pradesh
कोविड अस्पताल पांवटा में मरीजों की देखरेख करता स्टाफ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के 65 निजी अस्पतालों में भी कोरोना मरीज भर्ती होंगे। आने वाले दिनों में अगर मरीजों की संख्या बढ़ती है तो इन अस्पतालों में भी मरीजों का निशुल्क उपचार होगा, क्योंकि इन अस्पतालों को भुगतान सरकार करेगी। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पताल प्रबंधनों को पत्र भेजकर अस्पताल में बिस्तर क्षमता के बारे में पूछा है। 20 या इससे अधिक बिस्तर क्षमता होने पर इन अस्पतालों में कोरोना मरीजों को भर्ती किया जा सकता है। सरकारी अस्पतालों के कोरोना वार्ड पैक होने की स्थिति में नए आने वाले मरीजों को अस्पताल प्रशासन ने निजी अस्पतालों के लिए शिफ्ट करेगा। 

विज्ञापन


हिमाचल में इस समय 36 हजार से ज्यादा कोरोना के एक्टिव मामले हैं। इनमें से ज्यादातर मरीज घरों में आइसोलेट हैं, लेकिन गंभीर होने पर अस्पताल पहुंच रहे हैं। इसके अलावा सरकारी अस्पतालों के कोरोना वार्ड मरीजों से भरे पड़े हैं। मेडिकल कॉलेजों में अतिरिक्त बेड लगाए जा रहे हैं। कॉलेज प्रशासन मरीजों को शिफ्ट करने से मना कर रहे हैं।
विज्ञापन


मौत पर नहीं लग रहा अंकुश 
हिमाचल में कोरोना मरीजों की मौतों पर अंकुश नहीं लग रहा है। जिला कांगड़ा में इस समय सबसे ज्यादा करीब 650 मरीजों की मौत हो चुकी है, जबकि जिला शिमला में 461 मरीज दम तोड़ चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर कोरोना के मामले बढ़ते हैं तो निजी अस्पतालों में भी कोरोना के मरीज भर्ती किए जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग को तैयारियां करने को कहा है। तीन-चार दिन से कोरोना मरीजों की संख्या कम और ठीक लोगों की संख्या ज्यादा हो रही है। - अमिताभ अवस्थी, स्वास्थ्य सचिव

निजी अस्पतालों में 1200 में आरटीपीसीआर, 6500 रुपये का बेड निशुल्क

राज्य सरकार ने हिमकेयर और आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थी कोरोना रोगियों का कोविड के लिए समर्पित इंपैनल निजी अस्पतालों में नि:शुल्क उपचार का निर्णय लिया है। इसके तहत सूबे में चिह्नित कोविड डेडिकेटिड अस्पतालों में सामान्य बेड से लेकर वेंटिलेटर तक की सुविधा निशुल्क मिलेगी।

प्रदेश में आयुष्मान के तहत 4.16 लाख और हिमकेयर योजना के तहत 5.13 लाख परिवार पंजीकृत हैं। सीएम हिमाचल के पेज पर इसकी जानकारी प्रदेश सरकार ने साझा की है। निजी अस्पतालों में 1200 रुपये में होने वाली आरटीपीसीआर टेस्ट, 300 रुपये में होने वाले रैपिड एंटीजन टेस्ट (रैट) दोनों योजनाओं के तहत पात्र लोगों के निशुल्क होंगे।

इसके अतिरिक्त हाई डेंसिटी यूनिट जिसके निजी अस्पताल 3000 रुपये, रूटीन वार्ड जिसके 2000 रुपये प्रतिदिन, वेंटिलेटर के बिना आईसीयू जिसका 5000 रुपये प्रतिदिन, वेंटिलेटर के साथ आईसीयू जिसका 6500 प्रतिदिन के हिसाब से चार्ज करते हैं, यह सब सुविधा निशुल्क मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed