{"_id":"5fe83ca98ebc3e435813ce1f","slug":"himachal-news-former-dgp-punjab-sarabjit-singh-house-gutted-in-fire-in-karsog-mandi-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांगणा के बहरीधार में पंजाब के पूर्व डीजीपी का छह कमरों का दो मंजिला मकान जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांगणा के बहरीधार में पंजाब के पूर्व डीजीपी का छह कमरों का दो मंजिला मकान जलकर राख
Sun, 27 Dec 2020 06:29 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, करसोग (मंडी)
अमर उजाला नेटवर्क, करसोग (मंडी)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 27 Dec 2020 06:29 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
पांगणा के बहरीधार में पंजाब के पूर्व डीजीपी सरबजीत सिंह के बगीचे में बना छह कमरों का दो मंजिला मकान शनिवार देर रात जलकर राख हो गया है। हादसे के वक्त घर में उनकी बेटी समेत दो अन्य लोग मौजूद थे। बताया जा रहा है कि चिमनी में जलाई आग से मकान सुलग उठा।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि प्रारंभिक जांच में 15 लाख के नुकसान का अनुमान लगाया गया है।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही देर रात एएसआई मोहन जोशी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। आग बहुत फैल चुकी थी। कोशिशों के बावजूद पलभर में दो मंजिला मकान जलकर राख हो गया। जांच में पाया गया कि यह संपत्ति पंजाब के पूर्व डीजीपी से संबंधित है। उनकी पत्नी सर्वजीत कौर के नाम यह मकान था। प्रभावितों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं।
विज्ञापन