फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News: first to 8 class datesheet for exams in himachal govt schools

पहली से आठवीं कक्षा तक की डेटशीट खुद तैयार करेंगे स्कूल

Wed, 25 Nov 2020 10:59 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 25 Nov 2020 10:59 AM IST
विज्ञापन
Himachal News:  first to 8 class datesheet for exams in himachal govt schools
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

सरकारी स्कूलों में पहली से आठवीं कक्षा की परीक्षाएं लेने के लिए डेटशीट स्कूल स्तर पर तैयार होगी। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने मंगलवार को इस बाबत सभी जिला उपनिदेशकों को निर्देश जारी कर दिए हैं। 26 नवंबर के बाद एफए थ्री की परीक्षाएं लेने की मंजूरी दे दी गई है। परीक्षाओं के लिए प्रश्नपत्र भी स्कूल स्तर पर ही शिक्षकों को स्वयं बनाने को कहा गया है। इस परीक्षा सहित फर्स्ट टर्म की परीक्षाओं के अंकों के आधार पर पहली से चौथी और छठी-सातवीं कक्षा के विद्यार्थियों को मार्च में अगली कक्षा में प्रमोट किया जाएगा।

विज्ञापन


शीतकालीन स्कूलों वाले इन कक्षाओं के विद्यार्थियों को सरकार ने एक जनवरी 2021 से 12 फरवरी तक छुट्टियां देने का फैसला लिया है लेकिन इस दौरान ऑनलाइन पढ़ाई पहले की तरह जारी रहेगी। शीतकालीन छुट्टियों वाले स्कूलों में पांचवीं और आठवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं मार्च में होंगी। इनके लिए प्रश्नपत्र स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा तैयार किए जाएंगे। परीक्षाएं लेने का जिम्मा शिक्षा विभाग का रहेगा। उधर, नौवीं से बारहवीं कक्षा की परीक्षाएं पूरे प्रदेश में एक साथ मार्च 2021 में ही होंगी।
विज्ञापन


नौवीं से बारहवीं कक्षा की पहली दिसंबर से होंगी परीक्षाएं
शिमला। सरकारी स्कूलों में नौवीं से बारहवीं कक्षा की पहली दिसंबर से सेकेंड टर्म परीक्षाएं शुरू होगी। समग्र शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना कार्यालय की ओर से बीते दिनों इन कक्षाओं की परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी गई है। व्हाट्सएप के माध्यम से विद्यार्थियों को पासवर्ड से लॉक प्रश्नपत्र भेजे जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विशेष अवकाश का आज आखिरी दिन, कल से शुरू होगी ऑनलाइन पढ़ाई
शिमला। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में दिए गए विशेष अवकाश का बुधवार को आखिरी दिन है। सरकार ने 11 से 25 नवंबर से स्कूलों में विशेष अवकाश घोषित किया है। वीरवार से सरकारी स्कूल-कॉलेजों में ऑनलाइन पढ़ाई शुरू होगी। पहले की तरह रोजाना विद्यार्थियों को व्हाट्सएप के माध्यम से शिक्षण सामग्री भेजी जाएगी। इसके अलावा दूरदर्शन और जियो टीवी के माध्यम से भी पढ़ाई करवाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed