फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News: Final voter lists of 2800 panchayats to be published after November 5

5 नवंबर के बाद छपेंगी 2800 पंचायतों की अंतिम मतदाता सूचियां

Mon, 02 Nov 2020 10:48 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 02 Nov 2020 10:48 AM IST
विज्ञापन
Himachal News: Final voter lists of 2800 panchayats to be published after November 5
मतदान (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

प्रदेश की 2800 पंचायतों की अंतिम मतदाता सूचियां 5 नवंबर के बाद छपेंगी। पुनर्गठन से प्रभावित न होने वाली पंचायतों की सूची पहले चरण में छपाने का फैसला लिया गया है। इन पंचायतों की मतदाता सूचियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। आयोग के अधिकारियों के मुताबिक पहले चरण में 2800 पंचायतों की मतदाता सूचियां चरणबद्ध तरीके से छापने को कह दिया गया है। इसके साथ ही आयोग ने कहा है कि इन मतदाता सूचियों को प्रकाशित करने के बाद संबंधित जिलों को सीधे भेज दें। इसके बाद जिलों से संबंधित ब्लॉकों और पंचायतों तक इन सूचियों को पहुंचाया जाएगा। 

विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने मतदाता सूचियों को प्रकाशित कराने का काम चंडीगढ़ की निजी प्रिंटिंग प्रेस को आउटसोर्स किया है। राज्य चुनाव आयोग के चुनाव अधिकारी संजीव महाजन कहते हैं कि पहले चरण में उन पंचायतों की वोटर लिस्ट प्रकाशित की जाएंगी, जो फाइनल हो चुकी हैं। वोटर लिस्ट प्रकाशित करने का काम 5 नवंबर के बाद से शुरू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed