फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal news: excise department notice to company for not paying 62 crore rupee gst

GST: जीएसटी में हेराफेरी करने पर कंपनी को नोटिस, 62 करोड़ देना होगा टैक्स

Thu, 08 Sep 2022 01:55 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन)
संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 08 Sep 2022 01:55 PM IST
सार

संयुक्त आयुक्त ने बताया कि कंपनी को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। संतोषजनक उत्तर न देने की स्थिति में 62 करोड़ का अतिरिक्त जीएटी टैक्स, ब्याज और जुर्माने की राशि जमा करानी होगी।

विज्ञापन
himachal news: excise department notice to company for not paying 62 crore rupee gst
जीएसटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीबीएन की एक औद्योगिक इकाई पर दक्षिण प्रवर्तन क्षेत्र परवाणू की ओर से जीएसटी में हेराफेरी करने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। नोटिस का संतोषजनक जवाब न देने पर कंपनी को 62 करोड़ का टैक्स, ब्याज और जुर्माना सहित जमा करना होगा। बीबीएन में दो यूनिट एक ही जीएसटीआईएन पर पंजीकृत हैं। ये एक-दूसरे से करीब दस से पंद्रह किमी दूर हैं। यूनिट एक से यूनिट दो के जॉब वर्क के बिल काटे जाते हैं। इसकी जीएसटी रिटर्न में एगजेंप्ट सप्लाई क्लेम किया जा रहा था।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार नौ मार्च से शुरू हुई जांच में कंपनी संचालक को कई बार अवसर दिए गए। कंपनी को नोटिस भी जारी किया गया, लेकिन उसका जवाब नहीं आया। इनकम टैक्स से संबंधित आईटीआरएस और अन्य विवरणियों को भी जांचा गया। इसमें एक ही जीएसटीआईएन के ऊपर दोनों यूनिटों के सेल अलग-अलग क्लेम किए हैं। जीएसटीआईएन पर सेल टर्न ओवर कॉमन होता है। 
विज्ञापन


200 से 300 करोड़ रुपये का प्रति वर्ष टर्नओवर करने वाली कंपनी ने अभी तक प्रमाणित नहीं किया है। कंपनी के अन्य राज्यों में आठ जीएसटीआईएन सक्रिय हैं। जुलाई 2017 से यह अनियमितता जारी है। दक्षिण प्रवर्तन क्षेत्र परवाणू के संयुक्त आयुक्त जीडी ठाकुर ने आईटी टूल की मदद से नौ मार्च को इस मामले को सामने लाए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीजीएसटी चंडीगढ़ और बद्दी की डिग्गी विंग ने कंपनी में छापे मारे, जिन पर कार्रवाई की जा रही है। संयुक्त आयुक्त ने बताया कि कंपनी को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। इसे जीएसटी कॉमन पोर्टल पर करदाता के जीएसटीएन लेखा में अपलोड कर दिया गया है। 30 दिन में कंपनी को पक्ष रखने को कहा गया है। कंपनी की ओर से संतोषजनक उत्तर न देने की स्थिति में 62 करोड़ का अतिरिक्त जीएटी टैक्स, ब्याज और जुर्माने की राशि जमा करानी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed