{"_id":"601151768ebc3e333f770c04","slug":"himachal-news-employees-may-be-demoted-for-negligence-in-panchayat-election-duty","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव ड्यूटी में लापरवाही बरतने कर्मियों पर गाज गिरना तय, वेतनवृद्धियां छिनेगी या हो सकते हैं डिमोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव ड्यूटी में लापरवाही बरतने कर्मियों पर गाज गिरना तय, वेतनवृद्धियां छिनेगी या हो सकते हैं डिमोट
Fri, 29 Jan 2021 11:49 AM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 29 Jan 2021 11:49 AM IST
विज्ञापन
पंचायत चुनाव ड्यूटी (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव के दौरान ड्यूटी में कोताही करने वाले कर्मियों पर चुनाव आयोग की गाज गिरना तय है। आयोग विभागाध्यक्षों की जांच रिपोर्ट के इंतजार में है। लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट आते ही आयोग तत्काल इनके खिलाफ सेवा नियमों के अनुसार कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
चुनाव ड्यूटी पर तैनात दस कर्मचारियों ने सही तरीके से ड्यूटी नहीं दी। आयोग के आदेश पर दस कर्मचारी निलंबित किए जा चुके हैं। सिरमौर में 4, शिमला 3, कांगड़ा 2 और बिलासपुर के एक कर्मचारी पर कार्रवाई की जा चुकी है। राज्य चुनाव आयोग ने सभी दस कर्मचारियों की विस्तृत जांच रिपोर्ट विभागाध्यक्षों से मांगी है।
विज्ञापन
विभागाध्यक्षों की रिपोर्ट के बाद दोषी कर्मचारियों की वेतनवृद्धियां छीनने की तैयारी है या फिर इन्हें डिमोट तक किया जा सकता है। यह रिपोर्ट के आधार पर तय होगा कि इन पर किस स्तर की कार्रवाई की जाए। उल्लेखनीय है कि शिमला के तीनों मुलाजिमों ने बैलेट पेपर पर वोटरों के नाम लिख दिए थे।
विज्ञापन
सिरमौर के चारों कर्मचारियों ने चुनाव ड्यूटी ज्वाइन नहीं की। उन्होंने मोबाइल भी बंद कर दिए थे। बिलासपुर के कर्मचारी ने प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों से अभद्र व्यवहार किया था। कांगड़ा के दोनों कर्मचारियों पर आरोप है कि उन्होंने मतगणना के समय सही तरीके से ड्यूटी नहीं की। इस कारण इन्हें निलंबित किया गया है।
राज्य चुनाव अधिकारी संजीव महाजन ने कहा कि चुनाव ड्यूटी में कोताही बरतने वालों के खिलाफ विभागाध्यक्षों से जांच रिपोर्ट मांगी है। इसके आधार पर अगली कार्रवाई होगी।