फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   himachal news: employee duty at home of jal shakti department officer

Hamirpur: अफसर के घर के निर्माण कार्य में लगा लिए विभाग के कर्मचारी, जलशक्ति विभाग के एक अधिकारी का कारनामा

Sat, 10 Jun 2023 01:11 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बड़सर (हमीरपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, बड़सर (हमीरपुर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 10 Jun 2023 01:11 PM IST
सार

कर्मचारियों में एक कर्मचारी दिव्यांग भी है, जिससे मलबा उठवाया जा रहा है। जल शक्ति विभाग चकमोह में नियमों को ताक पर रखकर अस्थायी कर्मियों से निजी कार्य करवाया जा रहा है।

विज्ञापन
himachal news: employee duty at home of jal shakti department officer
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में बड़सर में अधिकारी के निजी आवास के निर्माण कार्य के दौरान काम करते दिखे कर्मचारी। - फोटो : संवाद

विस्तार

विधानसभा क्षेत्र बड़सर में जलशक्ति विभाग का एक आला अधिकारी अपने घर के निर्माण कार्य में विभाग में रखे गए कर्मियों की सेवाएं भी ले रहा है। विभाग के मल्टी टास्क वर्कर, पंचायतों में पानी के टैंकों पर तैनात कर्मचारी और आउटसोर्स पर चल रही जलशक्ति विभाग की स्कीमों पर काम कर रहे कर्मचारी इस भवन के निर्माण में जुटे हैं। विभाग के अस्थायी कर्मचारियों से निजी कार्य करवाने के इस मामले का वायरल हुआ वीडियो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना है।

विज्ञापन


हालांकि, अमर उजाला इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि जल शक्ति विभाग में अस्थायी तौर पर लगे चार कर्मचारी एक घर में मलबा, रेत-बजरी को उठा रहे हैं। उनकी ओर से घर के आंगन की साफ-सफाई की जा रही है। इन कर्मचारियों में एक कर्मचारी दिव्यांग भी है, जिससे मलबा उठवाया जा रहा है। जल शक्ति विभाग चकमोह में नियमों को ताक पर रखकर अस्थायी कर्मियों से निजी कार्य करवाया जा रहा है।
विज्ञापन


गांव में निजी कार्य के लिए भेजे गए उक्त कर्मचारियों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि विभाग के अधिकारियों की ओर से उन्हें डरा-धमकाया जा रहा है कि आपने नौकरी करनी है कि नहीं, आपको काम करना पड़ेगा या फिर नौकरी छोड़नी पड़ेगी। कर्मचारियों ने सरकार और विभाग के प्रधान सचिव से इस मामले में संज्ञान लेने की मांग की है। उधर, जल शक्ति विभाग बड़सर के अधिशासी अभियंता डीआर चौहान ने इस मामले को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि पानी की पाइप ब्लॉक हुई थी, उसे ठीक करवाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed