{"_id":"609bbbe732ea0b379d1e3088","slug":"himachal-news-digital-classroom-and-laptop-purchasing-tender-date-extended","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिजिटल क्लासरूम, लैपटॉप खरीद के लिए बढ़ा इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिजिटल क्लासरूम, लैपटॉप खरीद के लिए बढ़ा इंतजार
Thu, 13 May 2021 11:03 AM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 13 May 2021 11:03 AM IST
विज्ञापन
लैपटॉप- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में बनाए जाने वाले डिजिटल क्लासरूम और मेधावियों के लिए लैपटॉप खरीद शुरू होने का इंतजार और बढ़ गया है। कोरोना कर्फ्यू के चलते इन दोनों कार्यों के लिए टेंडर आमंत्रित करने की तारीख जून तक बढ़ गई है। पहले 12 मई तक इसके लिए आवेदन मांगे गए थे। शिक्षा विभाग की इन दोनों परियोजनाओं के लिए इलेक्ट्रॉनिक कॉरपोरेशन खरीद कर रहा है।
विज्ञापन
पहली योजना में दसवीं-बारहवीं कक्षा सहित कॉलेजों के 19 हजार मेधावियों को लैपटॉप दिए जाने हैं। दूसरी योजना में वर्चुअल पढ़ाई को 860 क्लासरूम सरकार ने डिजिटल बनाने का फैसला लिया है। छठी से जमा दो कक्षा वाले 418 सरकारी स्कूलों और 12 डाइट में दो-दो डिजिटल क्लासरूम बनाए जाने हैं। इन सभी 860 कक्षाओं को राजधानी शिमला स्थित सेंट्रल स्टूडियो से जोड़ा जाएगा। इसमें सॉफ्टवेयर में विद्यार्थियों के लॉगइन आईडी बनाने का प्रावधान भी किया जाएगा।
विज्ञापन
इसके माध्यम से विद्यार्थी कभी भी लॉगइन कर वीडियो और ऑडियो के जरिये पढ़ाई कर सकेंगे। शिक्षकों को इस तकनीक को समझाने के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। चयनित कंपनी की ओर से सभी 430 स्कूलों और डाइट में प्रशिक्षक भी नियुक्त होंगे। परीक्षाएं और दाखिले लेने की प्रक्रिया को भी ऑनलाइन किया जाएगा। कारपोरेशन ने पहले अप्रैल तक टेंडर मांगे थे। कोई भी कंपनी नहीं आने पर 12 मई तक तारीख बढ़ाई गई। अब कोरोना कर्फ्यू का तर्क देते हुए टेंडर की तारीख सात जून तक बढ़ा दिया है।
विज्ञापन