फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal News cut ATM with a cutter in Baghwaniyan of Baddi stole Rs 19 lakh

Himachal News: बद्दी के बागवानियां में चार नकाबपोशों ने कटर से काटा एटीएम, चुराए 19 लाख, गाड़ी भी चुराई

Fri, 09 Aug 2024 09:06 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन)।
संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 09 Aug 2024 09:06 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के बद्दी के बागवानियां में एटीएम को काटकर चोर 19 लाख रुपये नकदी लेकर फरार हो गए। पुलिस के अनुसार यह घटना शुक्रवार सुबह 4:00 बजे के आसपास की है। 

विज्ञापन
Himachal News cut ATM with a cutter in Baghwaniyan of Baddi stole Rs 19 lakh
बागवानियां में चोरों ने काटा एटीएम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मानपुरा थाने के तहत बागवानियां में एसबीआई के एटीएम को काटकर चोर 19 लाख रुपये नकदी लेकर फरार हो गए। चोरों ने एटीएम के साथ लगते एक होटल परिसर से मारुति वैन भी चुराई। सूचना मिलते ही मानपुरा पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार यह घटना शुक्रवार सुबह 4:00 बजे के आसपास की है। चार नकाबपोशों ने कटर से पहले एटीएम काटा और उसकी ट्रे से करीब 19 लाख रुपये चोरी कर लिए। चोरी करने के बाद होटल के बाहर खड़ी एक ओमनी गाड़ी लेकर सभी फरार हो गए। बैंकों में एटीएम का काम देख रहे आशीष शर्मा ने सुबह 6:30 बजे मानपुरा पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक इल्मा अफरोज, एएसपी डॉ. अशोक वर्मा ने साइबर व सीसीटीवी टीमों के साथ घटनास्थल का दौरा किया। एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि उन्होंने इस मामले में दो टीमों का गठन कर उन्हें बाहरी राज्यों के लिए रवाना कर दिया है। जल्द आरोपी गिरफ्त में होंगे। सभी बैंक संचालकों को रात्रि के दौरान सुरक्षा कर्मी रखने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed