{"_id":"5fc795348ebc3e9bc202d8c5","slug":"himachal-news-covid-test-compulsory-for-relatives-attending-marriage","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी और समारोह में शामिल होने से पहले करवाना होगा कोरोना टेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी और समारोह में शामिल होने से पहले करवाना होगा कोरोना टेस्ट
Wed, 02 Dec 2020 06:54 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, चंबा
अमर उजाला नेटवर्क, चंबा
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 02 Dec 2020 06:54 PM IST
विज्ञापन
एसडीएम किरण भड़ाना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी और अन्य समारोह करवाने से पहले अब लोगों की संख्या की सूची के साथ उनके कोरोना टेस्ट करवाने होंगे। इसके बाद ही प्रशासन आयोजन की अनुमति देगा। समारोह में शामिल होने वाले लोगों की सूची आयोजन से एक सप्ताह पहले उपमंडल कार्यालय सलूणी में अनुमति पत्र के साथ संलग्न करनी होगी। चंबा के सलूणी उपमंडल में कोरोना संक्रमण के ज्यादा मामले आने के बाद प्रशासन ने यह निर्णय लिया है।
विज्ञापन
उपमंडल सलूणी में किसी भी समारोह के लिए आयोजक को समारोह में शामिल होने वाले लोगों की सूची प्रशासन को देनी होगी। इसके बाद इन लोगों के कोरोना टेस्ट करवाने के लिए यह सूची बीएमओ के पास भेजी जाएगी। उपमंडल सलूणी में बुधवार तक शादियों और सेवानिवृत्ति को लेकर चार आवेदन पहुंचे हैं। उधर, एसडीएम किरण भड़ाना ने बताया कि क्षेत्र में प्रशासन की अनुमति के बिना शादी और समारोह नहीं होंगे।
विज्ञापन
समारोह की अनुमति लेने के लिए आने वाले आवेदकों को समारोह में शामिल होने वाले लोगों की सूची भी देनी होगी। समारोह में शामिल होने वाले लोगों की लिस्ट बीएमओ को भेजकर उनके कोरोना टेस्ट करवाए जाएंगे। लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ही यह कदम उठाया गया है।
विज्ञापन