{"_id":"60ae287e8ebc3e317507aa6a","slug":"himachal-news-corona-positive-rate-reduced-to-15-83-in-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में एक सप्ताह में 11 फीसदी कम हुई संक्रमण दर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में एक सप्ताह में 11 फीसदी कम हुई संक्रमण दर
Thu, 27 May 2021 10:49 AM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 27 May 2021 10:49 AM IST
सार
हिमाचल प्रदेश में कोरोना के रिकवरी रेट में बड़ा सुधार आया है। यह दर 85 फीसदी से बढ़ गई है। इससे साफ है कि लोग तेजी से ठीक हो रहे हैं। दूसरी ओर, मृत्यु दर में कमी न होने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन
कोरोना वायरस-सांकेतिक
- फोटो : PIB
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश कोरोना को लेकर लगाई गई बंदिशों का असर दिखने लगा है। प्रदेश में संक्रमण दर में भारी कमी आई है। एक सप्ताह पहले संक्रमण की दर 27.47 थी, जो 25 मई को घटकर 15.83 फीसदी रह गई है। इस अंतराल के बीच करीब 11 फीसदी की कमी दर्ज की गई। अप्रैल और मई में प्रदेश के अन्य जिलों की अपेक्षा 5 जिले कोरोना से प्रभावित रहे। इनमें कांगड़ा, मंडी, शिमला, ऊना और जिला हमीरपुर शामिल हैं। अब इन जिलों में पहले की अपेक्षा कोरोना के कम मामले आ रहे हैं। ज्यादातर मरीज इन्हीं जिलों में ठीक हो रहे हैं।
विज्ञापन
प्रदेश में कोरोना के रिकवरी रेट में भी बड़ा सुधार आया है। यह दर 85 फीसदी से बढ़ गई है। इससे साफ है कि लोग तेजी से ठीक हो रहे हैं। दूसरी ओर, मृत्यु दर में कमी न होने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। प्रतिदिन 60 से ज्यादा कोरोना संक्रमितों की मौत हो रही है। मृत्यु दर 1.52 फीसदी है।
विज्ञापन
सरकार ने कोविड टेक्निकल कमेटी को मौत के कारणों पर स्टडी करने को कहा था। कमेटी ने रिपोर्ट में कहा है कि बीमार होने पर लोग टेस्ट नहीं करवा रहे हैं। ऑक्सीजन का स्तर कम होने पर अस्पताल पहुंच रहे हैं। साथ ही 24 घंटे के भीतर अस्पताल में आ रहे कोरोना गंभीर मरीजों की मौत ज्यादा हो रही है।
विज्ञापन
सप्ताह भर से हिमाचल में कोरोना के मरीज तेजी से ठीक हो रहे हैं। संक्रमण की दर में भी कमी दर्ज की गई है। एक्टिव मामले में भी भारी कमी आई है। - अमिताभ अवस्थी, स्वास्थ्य सचिव
एक सप्ताह में यह रहा पॉजिटिविटी रेट
दिनांक टेस्ट पॉजिटिव फीसदी
17 मई 13556 3546 27.46
18 मई 15700 2892 23.78
19 मई 14807 3396 26.44
20 मई 14016 2648 23.84
21 मई 14183 2662 21.92
22 मई 15011 2341 17.35
23 मई 7552 1309 23.49
24 मई 11166 1949 18.29
25 मई 14919 1999 15.83
कुल 120910 22742 18.80