{"_id":"5f901bde47229c1dd15a9d52","slug":"himachal-news-congress-mla-vikramaditya-singh-statement","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश सरकार विकास के पांच काम गिनाए, जो पूरे किए: विक्रमादित्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश सरकार विकास के पांच काम गिनाए, जो पूरे किए: विक्रमादित्य
Wed, 21 Oct 2020 05:00 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 21 Oct 2020 05:00 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि भाजपा सरकार प्रदेश में विकास के बड़े-बड़े दावे कर लोगों को गुमराह करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने सरकार से पूछा कि वह अपने विकास के पांच काम गिनाए, जो प्रदेश में शुरू किए और उन्हें पूरा किया हो। अटल टनल को लेकर जिस प्रकार के बड़े होर्डिंग्स लगाए गए हैं, वह बताए कि इस टनल निर्माण में उनका क्या योगदान है।
विज्ञापन
प्रदेश विश्वविद्यालय में छात्रों के साथ पुलिस और प्रशासन के दुर्व्यवहार की निंदा करते हुए कहा है कि वह छात्रों की आवाज को दबने नहीं देंगे। छात्रों की मांग जायज हैं। छात्र हित की आवाज वह स्वयं प्रदेश विधानसभा के अंदर और विश्वविद्यालय में जा कर भी उठाएंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश विश्वविद्यालय आरआरएस की राजनीति का अखाड़ा बन कर रह गया है।
विज्ञापन
जो कभी देश के अन्य विश्वविद्यालय से ऊपर अपनी उच्च गुणवत्ता को जाना जाता था, उसकी आज साख गिरती जा रही है। विश्वविद्यालय में योग्यता को दरकिनार किया जा रहा है। प्रदेश विश्वविद्यालय में नाभा या नागपुर के आदेश चल रहे है, जो बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। विक्रमादित्य सिंह ने प्रदेश सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि उसने रोहतांग टनल को भी राजनीति का अखाड़ा बना दिया है। इसके निर्माण में कांग्रेस का बहुत बड़ा योगदान है।
विज्ञापन