{"_id":"6455040984eda0b7ea0254c3","slug":"himachal-news-computer-teachers-demand-to-cm-sukhvinder-singh-sukhu-2023-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: निजी कंपनियों में शामिल करने का कंप्यूटर शिक्षकों ने किया विरोध, सीएम से उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: निजी कंपनियों में शामिल करने का कंप्यूटर शिक्षकों ने किया विरोध, सीएम से उठाई मांग
Fri, 05 May 2023 06:57 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 05 May 2023 06:57 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश कंप्यूटर शिक्षक संघ ने कहा कि अगर कंपनियों के तहत शिक्षकों को शामिल किया गया तो इसका हर स्तर पर विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश कंप्यूटर शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा और महासचिव सुषमा ठाकुर ने शिक्षकों की सेवाओं को अलग-अलग कंपनियों के तहत शामिल करने की योजना का विरोध किया है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से मांग करते हुए कहा कि अगर शिक्षकों को इलेक्ट्रॉनिक्स कारपोरेशन में शामिल करना है तो सीधा करें। शिक्षक सरकार के इस फैसले से विमुख नहीं होंगे।
विज्ञापन
अगर कंपनियों के तहत शिक्षकों को शामिल किया गया तो इसका हर स्तर पर विरोध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश कंप्यूटर शिक्षक संघ लगातार मुख्यमंत्री से उन्हें विभाग में मर्ज करने की मांग करता रहा है। मुख्यमंत्री ने कंप्यूटर शिक्षकों के पक्ष में फैसला लेने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
प्रदेश में कंप्यूटर शिक्षक वर्ष 1998 से क्लास प्रोजेक्ट और 2001 से राज्य भर के स्कूलों में कंप्यूटर शिक्षा का संचालन कर रहे हैं। कई कंप्यूटर शिक्षक सेवानिवृत्ति के करीब भी पहुंच चुके हैं। संघ से सरकार को मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए कंप्यूटर शिक्षकों के पक्ष में फैसला लेने का आग्रह किया है। ऐसा न होने पर कंप्यूटर शिक्षक संघ ने विरोध करने का एलान किया है।
विज्ञापन