फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News: CM Sukhu said- Congress is completely united, everyone will campaign together

Himachal News: सीएम सुक्खू बोले- कांग्रेस पूरी तरह से एकजुट, सभी एक साथ उतरेंगे प्रचार में

Fri, 22 Mar 2024 10:33 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 22 Mar 2024 10:33 PM IST
सार

शुक्रवार को यहां मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रतिभा सिंह हमारी प्रदेश अध्यक्ष हैं। उनके बोलने का तरीका स्पष्ट है। उनकी बातों को बढ़ा-चढ़ा कर करना गलत है।

विज्ञापन
Himachal News: CM Sukhu said- Congress is completely united, everyone will campaign together
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह की संयुक्त पत्रकार वार्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पूरी तरह से एकजुट है। सभी एक साथ होकर जल्द चुनाव प्रचार में उतरेंगे। शुक्रवार को यहां मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रतिभा सिंह हमारी प्रदेश अध्यक्ष हैं। उनके बोलने का तरीका स्पष्ट है। उनकी बातों को बढ़ा-चढ़ा कर करना गलत है। कुछ कांग्रेस विधायकों द्वारा प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ आलाकमान को पत्र लिखे जाने की चर्चाओं को भी विराम देने आज सुक्खू व प्रतिभा साथ आए। सीएम ने प्रतिभा को लेकर भ्रांतियों को दूर किया और प्रतिभा ने भी स्पष्ट कहा कि उन्होंने सीएम के खिलाफ कभी कुछ नहीं कहा।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रतिभा सिंह से पार्टी के हित में चर्चा होती रहती है। उन्होंने मंडी संसदीय सीट से चुनाव लड़ने को लेकर हाईकमान के समक्ष इन्कार किया है। उस बैठक में मैं भी मौजूद था। इसके पीछे कई बार पारिवारिक कारण होते हैं या कोई और कारण भी होते हैं। कई अड़चनें भी होती हैं। मंडी संसदीय क्षेत्र बहुत बड़ा है। वहां घूमना भी मुश्किल होता है। उन्होंने कहा कि मंडी से युवा, बुजुर्ग और महिला प्रत्याशी भी हो सकता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने 15 माह में जो काम किया है, उसको लेकर चुनाव मैदान में जाएंगे। कांग्रेस सरकार ने हर मुद्दे को हल किया है। जेओए आईटी का लंबित परिणाम जारी किया है। कर्मचारियों को पुरानी पेंशन दी है। युवाओं के लिए स्वरोजगार को 680 करोड़ रुपये का स्टार्ट अप फंड योजना शुरू की है। विद्यार्थियों के लिए 20 लाख रुपये की शिक्षा ऋण योजना चलाई गई है। 27 वर्ष की आयु तक वाली गरीब लड़कियों को शिक्षा और दिव्यांग व अनाथ बच्चों के लिए योजना शुरू की। उन्होंने कहा कि जनता कांग्रेस को वोट देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

नोटों के दम पर कहीं ईमान को गिरवी तो नहीं रख दिया
निर्दलीय विधायकों के इस्तीफे पर मुख्यमंत्री ने कहा कि नोटों के दम पर कहीं ईमान को गिरवी तो नहीं रख दिया गया। उन्होंने कहा कि इस्तीफे के पीछे क्या है, यह देखा जाना चाहिए। वे तो आजाद विधायक थे, उन्हें कांग्रेस से चुनाव तो लड़ना नहीं था और मुख्यमंत्री से उनका कैसा संबंध था। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें इस्तीफा नहीं देना चाहिए था, जनता की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए था। यह देखना चाहिए कि कहीं नोटों के दम पर ईमान तो नहीं बेच दिया। उन्होंने कहा कि आजाद विधायक पर सरकार का कोई हस्तक्षेप नहीं होता है, वह किस दबाव की बात कर रहे हैं।

लोकतांत्रिक मूल्यों की भाजपा हत्या कर रही है, इसे जनता स्वीकार नहीं करेगी। निर्दलीय विधायकों ने कुछ गलत किया होगा, तभी इस्तीफा दिया है। भाजपा के विधायक इस्तीफा क्यों नहीं दे रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब भाजपा देखती है कि सत्ता वोट के दम पर न मिले तो कोशिश की जाती है कि सत्ता को नोट के दम पर हथियाया जाए। उन्होंने कहा कि निर्दलीय विधायक सीआरपीएफ की सुरक्षा में हेलिकाप्टर में आ रहे हैं और जा भी हेलिकाप्टर में रहे हैं।

सरकार, मुख्यमंत्री के खिलाफ कभी नहीं कहा : प्रतिभा
प्रेस वार्ता के दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि मैंने यह कभी नहीं कहा कि मुख्यमंत्री और सरकार काम नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि मैंने जो बयान दिया है, वह चुनाव न लड़ने को लेकर उनका निजी फैसला है।

कई विधायकों ने कहा- चिट्ठी नहीं भेजी
उधर, कई कांग्रेस विधायकों का कहना है कि उनकी ओर से प्रतिभा सिंह को अध्यक्ष पद से हटाने की मांग करती चिट्ठी नहीं भेजी गई है। विधायकों के इस बयान ने प्रतिभा सिंह को हटाने की चर्चाओं पर विराम लगा दिया है, ताकि पार्टी को चुनाव के दौरान कोई नुकसान न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed