{"_id":"64856cc30113cac9f30551e3","slug":"himachal-news-cloudburst-in-mandi-jcb-machine-bridge-construction-material-swept-away-2023-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi: मंडी के धर्मपुर में भारी बारिश से निर्माणाधीन पुल की सामग्री, पोकलेन मशीन, अस्थायी पुल बहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: मंडी के धर्मपुर में भारी बारिश से निर्माणाधीन पुल की सामग्री, पोकलेन मशीन, अस्थायी पुल बहे
Sun, 11 Jun 2023 07:56 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मपुर/लडभड़ोल (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मपुर/लडभड़ोल (मंडी)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 11 Jun 2023 07:56 PM IST
सार
स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां रात को बादल फटा है, इसलिए इतनी तबाही हुई है। वहीं, प्रशासन ने बादल फटने से इनकार किया है।
विज्ञापन
नाले में बही पोकलेन मशीन।
- फोटो : संवाद
विस्तार
जिला मंडी के धर्मपुर और लडभड़ोल क्षेत्र में शनिवार रात हुई भारी बारिश ने तबाही मचा दी है। धर्मपुर उपमंडल के मंडप में गयूण द्रूमण नाले में बाढ़ आ गई और इस सड़क पर बनाया गया अस्थायी पुल बह गया। नाले में आए पानी के तेज बहाव में पुल निर्माण के लिए रखी पोकलेन भी बह गई और क्षतिग्रस्त होकर नाले में अटक गई। यही नहीं, पुल के निर्माण के लिए लगाई गई सटरिंग में इस्तेमाल लोहे की 175 प्लेटें भी नाले में बह गईं।
विज्ञापन
लडभड़ोल क्षेत्र की पंचायत रोपडी-कलैहडू के गांव खजूर में एक घर की छत और एक गोशाला की छत अंधड़ से उड़ गई। गनीमत यह रही कि किसी जान का नुकसान नहीं हुआ है। रविवार सुबह स्थानीय लोगों की मदद से पोकलेन को बाहर निकाला गया। शनिवार रात करीब 9:30 बजे शुरू हुई बारिश करीब चार घंटे झमाझम होती रही।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां रात को बादल फटा है, इसलिए इतनी तबाही हुई है। वहीं, प्रशासन ने बादल फटने से इनकार किया है। ठेकेदार संजय निराला ने बताया कि लोक निर्माण विभाग की ओर से यह ठेका उनको मिला है। बारिश ने बहुत ज्यादा नुकसान कर दिया है।
विज्ञापन
इस बारे में तहसीलदार धर्मपुर रजत सेठी ने कहा कि उनके ध्यान में किसी ने यह बात पहले नहीं लाई, लेकिन अब जैसे ही सूचना मिली तो तुंरत पटवारी हल्का को मौका पर भेज दिया। रिपोर्ट देने को कहा है।
उसके बाद ही इस पर कुछ कहा जा सकता है। वहीं, एसडीएम सरकाघाट स्वाति डोगरा ने बताया कि अधिकारियों के अनुसार मूसलाधार बारिश के कारण ही नाले में पानी अधिक आने के चलते नुकसान हुआ है। यहां बादल नहीं फटा है।