फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News: chandra grahan 2021 effects on all zodiac signs

चंद्र ग्रहण 2021: कुछ राशियां होंगी प्रभावित, नहीं लगेगा सूतक

Sun, 07 Nov 2021 05:18 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 07 Nov 2021 05:18 PM IST
सार

19 नवंबर का चंद्र ग्रहण संपूर्ण भारत में दिखाई न देकर केवल भारत के पूर्वोतर राज्यों असम और अरुणाचल प्रदेश में कुछ पल के लिए दिखाई दे सकता है, लेकिन अमेरिका, आस्ट्रेलिया, पूर्वी एशिया और उत्तरी यूरोप में यह चंद्र ग्रहण दिखाई देगा। 

विज्ञापन
Himachal News: chandra grahan 2021 effects on all zodiac signs
चंद्र ग्रहण

विस्तार

19 नवंबर को लगने वाला इस साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण ज्योतिष की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण रहेगा। कई राशियां भी इस ग्रहण से प्रभावित होंगी, लेकिन कोई सूतक काल नहीं होगा। ज्योतिष शोधार्थी और एस्ट्रोलॉजी एक विज्ञान रिसर्च पुस्तक के लेखक गुरमीत बेदी ने बताया कि 19 नवंबर को लगने वाला चंद्र ग्रहण उपछाया ग्रहण होगा इसलिए इस ग्रहण में सूतक काल मान्य नहीं होगा।

विज्ञापन


यह चंद्र ग्रहण भारतीय समय के अनुसार दोपहर लगभग 11 बजकर 30 मिनट पर लगेगा और ग्रहण का समापन शाम 5 बजकर 33 मिनट पर होगा। यह चंद्र ग्रहण कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर वृष राशि और कृतिका नक्षत्र में लगेगा। कृतिका नक्षत्र सूर्य देव का नक्षत्र है।
विज्ञापन


जबकि वृषभ राशि के स्वामी शुक्र हैं। इस प्रकार यह चंद्र ग्रहण चंद्रमा, सूर्य और शुक्र ग्रह से संबंधित लोगों पर विशेष रूप से प्रभाव डालने वाला रहेगा। 19 नवंबर का चंद्र ग्रहण संपूर्ण भारत में दिखाई न देकर केवल भारत के पूर्वोतर राज्यों असम और अरुणाचल प्रदेश में कुछ पल के लिए दिखाई दे सकता है, लेकिन अमेरिका, आस्ट्रेलिया, पूर्वी एशिया और उत्तरी यूरोप में यह चंद्र ग्रहण दिखाई देगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed