फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal news: chaitra navratri 2021 ghatasthapana muhurat and puja vidhi

चैत्र नवरात्र 2021: ये रहेगा घट स्थापना का शुभ मुहूर्त

Mon, 12 Apr 2021 04:53 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 12 Apr 2021 04:53 PM IST
विज्ञापन
himachal news: chaitra navratri 2021 ghatasthapana muhurat and puja vidhi
चैत्र नवरात्र - फोटो : अमर उजाला

चैत्र नवरात्र मंगलवार से शुरू हो रहे हैं। इसको लेकर मंदिरों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सामाजिक दूरी की अनुपालना को लेकर मंदिरों में पहले की तरह विशेष व्यवस्था की है। राधा कृष्ण गंज मंदिर के पंडित उमेश चंद्र नौटियाल ने बताया कि मंगलवार सुबह घट स्थापना (कलश स्थापना) का शुभ मुहूर्त 5:28 से 10:14 बजे तक है। इस समय अनुष्ठान करना बेहद शुभ माना गया है। इस मुहूर्त में कलश की स्थापना नहीं कर पाए तो सुबह 11:56 से 12:47 बजे तक अभिजीत मुहूर्त में कलश की स्थापना की जा सकती है।

विज्ञापन


13 अप्रैल से लेकर 22 अप्रैल तक चैत्र नवरात्र चलेंगे। इस बार पूरे दिन नवरात्र रहेंगे। पुजारी उमेश चंद्र नौटियाल ने बताया कि पहला नवरात्रा शुभ माना जाता है। इस दिन जिन लोगों की शादी है या फिर गाड़ी ली है और गृह प्रवेश करवाना चाहते हैं तो वह यह सब कार्य करवा सकते हैं। 24 अप्रैल से लेकर 31 अगस्त तक विवाह के लगातार शुभ मुहूर्त हैं। 8 जनवरी से अस्त शुरू हो गए थे जिसके बाद शुभ कार्य पूरी तरह से बंद थे।
विज्ञापन


विश्व कल्याण हेतु घरों में जलाएं पांच दीपक
राधा कृष्ण गंज मंदिर के पुजारी उमेश चंद्र नौटियाल ने बताया कि सनातनी लोग विश्व कल्याण हेतु नए साल पर महामारी से बचाव को लेकर मंगलवार रात 7:30 से 8 बजे तक घरों में पांच दीपक जलाएं। मानव कल्याण हेतु बीमारी से बचाव के लिए नवरात्र में मन लगाकर पूजा करें ताकि लोग इस बीमारी से बच सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंज मंदिर में जलाए जाएंगे 108 दीपक
बैसाखी का पर्व मंगलवार को मनाया जाएगा। इस अवसर पर सनातन धर्मसभा गंज बाजार स्थित राधाकृष्ण मंदिर में रात साढ़े सात से 8 बजे के बीच 108 दीपक जलाएं जाएंगे। सनातन धर्म सभा के महासचिव विनोद अग्रवाल ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed