{"_id":"6224b4fe5a31db32ba1d76af","slug":"himachal-news-car-falls-into-gobind-sagar-lake-in-lathiani-una-one-killed-two-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसा: गोबिंद सागर झील घूमने आए परिवार की कार गिरी, युवक की मौत, भाई और भाभी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसा: गोबिंद सागर झील घूमने आए परिवार की कार गिरी, युवक की मौत, भाई और भाभी घायल
Sun, 06 Mar 2022 06:51 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, लठियाणी (ऊना)
संवाद न्यूज एजेंसी, लठियाणी (ऊना)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 06 Mar 2022 06:51 PM IST
सार
विकास ड्राइवर की साथ वाली सीट पर बैठे थे। काजल पिछली सीट पर बैठी थीं। हादसे के दौरान ड्राइवर साइड का दरवाजा खुलने से विशाल किनारे में गिर गए। पीछे बैठीं काजल की तरफ वाला दरवाजा भी खुल गया। इससे वह भी बच गईं। लेकिन विकास ने सीट बेल्ट पहनी थी जिस कारण वह गाड़ी से बाहर नहीं निकल पाए।
विज्ञापन
गोबिंद सागर झील में गिरी कार।
- फोटो : संवाद
विस्तार
ऊना जिले के उपमंडल बंगाणा के लठियाणी में रविवार सुबह एक कार स्किड होकर सड़क से करीब 100 फीट नीचे गोबिंद सागर झील में जा गिरी। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई है जबकि मृतक के भाई-भाभी को चोटें आई हैं। हमीरपुर का यह परिवार यहां घूमने आया था। मृतक की पहचान विकास पुत्र सुरेश कुमार निवासी मैहरे, बड़सर जिला हमीरपुर के रूप में हुई है। विकास के भाई विशाल और भाभी काजल को बंगाणा से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर किया गया है। हादसे के वक्त झील में मछुआरे थे, जिन्होंने पुलिस को सूचित किया। बताया जा रहा है कि कार विशाल चला रहे थे।
विज्ञापन
विकास ड्राइवर की साथ वाली सीट पर बैठे थे। काजल पिछली सीट पर बैठी थीं। हादसे के दौरान ड्राइवर साइड का दरवाजा खुलने से विशाल किनारे में गिर गए। पीछे बैठीं काजल की तरफ वाला दरवाजा भी खुल गया। इससे वह भी बच गईं। लेकिन विकास ने सीट बेल्ट पहनी थी जिस कारण वह गाड़ी से बाहर नहीं निकल पाए। एएसपी प्रवीण धीमान ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
बाइक स्किड होने से भी जा चुकी है युवक की जान
बीते 19 जनवरी को भी हमीरपुर जिला के तीन युवक यहां घूमने आए थे। इस दौरान इनकी बाइक भी उक्त जगह से स्किड होकर झील में गिर गई थी, जिसमें एक युवक की मौत हो गई थी। उधर, रविवार को हुए हादसे की सूचना मिलने के बाद उपमंडलाधिकारी नागरिक विशाल शर्मा व तहसीलदार राहुल शर्मा ने भी घटना स्थल का जायजा लिया है।
विज्ञापन