{"_id":"61bdc7e5a56f7f5e686288ff","slug":"himachal-news-call-letters-to-ex-servicemen-for-interview-of-technical-staff","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: तकनीकी स्टाफ में होगी पूर्व सैनिकों की नियुक्ति, कॉल लेटर जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: तकनीकी स्टाफ में होगी पूर्व सैनिकों की नियुक्ति, कॉल लेटर जारी
Sat, 18 Dec 2021 05:07 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 18 Dec 2021 05:07 PM IST
सार
सैनिक कल्याण विभाग के निदेशक ब्रि. (रि.) एमएस शर्मा ने कहा कि पात्र पूर्व सैनिकों को कॉल लेटर जारी किए हैं। जिन्हें कॉल लेटर नहीं मिले हैं, वह विभाग की वेबसाइट पर अपना नाम देख सकते हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सूबे में पूर्व सैनिकों के कोटे से विभागों में तकनीकी कर्मचारियों और अधिकारियों के पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए सैनिक कल्याण विभाग निदेशालय के रोजगार सेल में 17 से 27 जनवरी तक साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे। इन पदों के लिए पात्र पूर्व सैनिकों को सैनिक कल्याण विभाग ने कॉल लेटर जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
सैनिक कल्याण विभाग इलेक्ट्रॉनिक और टेलीकम्यूनिकेशन, जेई (ऑटो मोबाइल), मेकेनिकल इंजीनियर, इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियर, कंप्यूटर ऑपरेटर, वायरलेस ऑपरेटर, मशीनिस्ट, इलेक्ट्रीशियन, वेल्डर, डीजल मेकेनिक, मेकेनिक रेफ्रिजरेटर और एसी, मोटर मेकेनिक, लाइनमैन, पलंबर, कारपेंटर, पेंटर, ऑटो मोबाइल इलेक्ट्रीशियन, इलेट्रकॅनिक मेकेनिक, ट्रेड्समैन फिटर, पंप ऑपरेटर, इंस्ट्रूमेंटल इंजीनियर, क्राफ्ट इंस्ट्रक्टर, रेडियो ऑपरेटर, बी कॉम, एम कॉम, बीएससी और एमएसी अभ्यर्थियों के साक्षात्कार लेगा।
विज्ञापन
कॉल लेटर पर अभ्यर्थियों को उनके साक्षात्कार की तिथि और समय भेज दिया है। सैनिक कल्याण विभाग के निदेशक ब्रि. (रि.) एमएस शर्मा ने कहा कि पात्र पूर्व सैनिकों को कॉल लेटर जारी किए हैं। जिन्हें कॉल लेटर नहीं मिले हैं, वह विभाग की वेबसाइट पर अपना नाम देख सकते हैं।
विज्ञापन