{"_id":"62693885a45f2010f87f052e","slug":"himachal-news-bjp-rashtriya-adhyaksh-jp-nadda-security-breach-case-fir-closing-report-to-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर: जेपी नड्डा की सुरक्षा चूक मामले में एफआईआर की क्लोजिंग रिपोर्ट भेजी कोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलासपुर: जेपी नड्डा की सुरक्षा चूक मामले में एफआईआर की क्लोजिंग रिपोर्ट भेजी कोर्ट
Thu, 28 Apr 2022 11:27 AM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 28 Apr 2022 11:27 AM IST
सार
डीएसपी राजकुमार ने बताया कि इस केस में सुरक्षा में चूक के संदर्भ में किसी भी प्रकार का कोई ठोस सबूत या मौके की फुटेज नहीं मिली है। लंबे समय तक जांच करने के बाद सबूतों के अभाव में केस नहीं बन पाया।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की सुरक्षा में चूक मामले में 10 लोगों पर एफआईआर की पुलिस ने क्लोजिंग रिपोर्ट बनाकर कोर्ट भेज दी है। पुलिस को जांच के दौरान सुरक्षा में चूक के संबंध में कोई ठोस सबूत या फुटेज नहीं मिली है। पांच दिसंबर 2021 को जेपी नड्डा अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) कोठीपुरा की अस्थायी ओपीडी का शुभारंभ करने बिलासपुर आए थे।
विज्ञापन
यहां लुहणू मैदान के गेट पर पे बैंड की मांग कर रहे पुलिस कर्मचारियों के परिजनों ने जेपी नड्डा का काफिला रोककर अपनी मांग रखी थी। बात न सुनने पर नारेबाजी भी की थी। घटना के तुरंत बाद बिलासपुर पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ सदर थाना में केस दर्ज किया था और आरोपियों को थाने में बैठाकर रखा था। मामला बढ़ने पर पुलिस मुख्यालय ने इसमें हस्तक्षेप किया और एडीजीपी कानून एवं व्यवस्था अशोक तिवारी को जांच रिपोर्ट के लिए नियुक्त किया।
विज्ञापन
एडीजीपी ने पुलिस मुख्यालय को अपनी रिपोर्ट सौंप दी थी। उसके बाद बिलासपुर पुलिस ने मामले की पूरी तरह जांच की। बिलासपुर पुलिस के प्रेस प्रवक्ता डीएसपी (पुलिस उपाधीक्षक) राजकुमार ने बताया कि इस केस में सुरक्षा में चूक के संदर्भ में किसी भी प्रकार का कोई ठोस सबूत या मौके की फुटेज नहीं मिली है। लंबे समय तक जांच करने के बाद सबूतों के अभाव में केस नहीं बन पाया। पुलिस ने कोर्ट को क्लोजिंग रिपोर्ट भेज दी है।
विज्ञापन