फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal News Bharwana soldier Ajay Rana died due to illness was posted in Bari Brahmana Jammu

Himachal News: भरवाना के सैनिक अजय राणा का बीमारी से निधन, जम्मू के बाड़ी ब्राह्मणा में थे तैनात

Sun, 28 Jul 2024 12:20 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, पंचरुखी (कांगड़ा)।
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचरुखी (कांगड़ा)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 28 Jul 2024 12:20 PM IST
सार

कांगड़ा जिले की भरवाना पंचायत के गांव नरेलू के सैनिक का बीमारी के कारण निधन हो गया। वह लीवर की बीमारी से पीड़ित थे। उन्हें दिल्ली अस्पताल ले जाया गया। जहां शनिवार को अंतिम सांस ली।

विज्ञापन
Himachal News Bharwana soldier Ajay Rana died due to illness was posted in Bari Brahmana Jammu
भरवाना पंचायत के गांव नरेलू के सैनिक अजय राणा (फाइल फोटो)। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

भरवाना पंचायत के गांव नरेलू के सैनिक का बीमारी के कारण निधन हो गया। वह पांच साल पहले ही सेना में भर्ती हुआ था। सैनिक अजय राणा(25) पुत्र मदन राणा इन दिनों आठ डोगरा रेजीमेंट जम्मू के बाड़ी ब्राह्मणा में तैनात थे। वह लीवर की बीमारी से पीड़ित थे। उन्हें दिल्ली अस्पताल ले जाया गया। जहां  शनिवार को अंतिम सांस ली। 

विज्ञापन


अजय की पार्थिव देह रविवार सुबह उनके गांव नरेलू पहुंचेगी। इसके बाद आवा खड्ड के पास उनका अंंतिम संस्कार किया जाएगा। सैनिक के पिता भी फौज में थे। उनका भी ड्यूटी के दौरान करंट लगने से निधन गया था। अजय राणा की तीन माह पहले ही रिंग सेरमनी हुई थी। घर पर शादी की तैयारियां चल रहीं थीं। सैनिक अपने पीछे माता व दो बड़ी बहनें छोड़ गया है। बहनों की शादी हो चुकी है। पंचायत के उपप्रधान आदर्श सूद ने कहा कि गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed