{"_id":"60ffac468ebc3e581c1d94a3","slug":"himachal-news-bharmour-pathankot-national-highway-closed-due-to-landslide","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबा: भरमौर-हड़सर सहित 14 सड़कों पर थमे वाहनों के पहिये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा: भरमौर-हड़सर सहित 14 सड़कों पर थमे वाहनों के पहिये
Tue, 27 Jul 2021 09:02 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, चंबा/भरमौर(चंबा)
अमर उजाला नेटवर्क, चंबा/भरमौर(चंबा)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Tue, 27 Jul 2021 09:02 PM IST
सार
लोनिवि मंडल भरमौर के छह मार्ग भूस्खलन के चलते यातायात के लिए बंद पड़ गए। मुख्य मार्गों व संपर्क मार्गों के बंद पड़ जाने की सूरत में लोगों को परेशानी हुई।
विज्ञापन
भरमौर-पठानकोट एनएच पर गिरा ल्हासा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंबा जिले में भरमौर-हड़सर सहित 14 मार्ग भूस्खलन के चलते बंद रहे। मार्गों के बंद होने की सूरत में वाहनों की लंबी कतारें लगी तो वहीं, दूसरी और यात्रियों को भी परेशानी हुई। वहीं, प्रदेश में पहाड़ दरकने से लोग सहम से गए हैं। उन्हें हर पल अप्रिय घटना का ही अंदेशा लगा रहता है। जिला में भूस्खलन से बंद पड़े मार्गों को दोपहर तक यातायात के लिए लोनिवि की मशीनरी ने बहाल किया। बरसात के मौसम ने कहर बरपा कर रख दिया है।
विज्ञापन
जिला चंबा की बात की जाए तो बारिश के अलावा खिली धूप में भी पहाड़ों के दरकने का क्रम बदस्तूर जारी है। साफ मौसम में दरकने वाले पहाड़ों के कारण किन्नौर और कांगड़ा जिला में होने वाली अप्रिय घटनाओं के बाद अब जिला के लोगों में भी दहशत का माहौल है। मंगलवार को लोक निर्माण विभाग के मंडल तीसा के चंबा-तीसा मुख्य मार्ग सहित गनेड़-बिहाली, मेहरा-माड़का, नकरोड़-थल्ली सहित कुल आठ मार्ग बाधित रहे।
विज्ञापन
वहीं, लोनिवि मंडल भरमौर के छह मार्ग भूस्खलन के चलते यातायात के लिए बंद पड़ गए। मुख्य मार्गों व संपर्क मार्गों के बंद पड़ जाने की सूरत में लोगों को परेशानी हुई। दोपहर बाद विभागीय मशीनरी और लेबर ने मार्गों को यातायात के लिए बहाल कर दिया। बरसात के मौसम को मद्देनजर रखते हुए लोक निर्माण विभाग के समस्त मंडलों के तहत आते कर्मचारियों और अधिकारियों की छुट्टियां विभाग ने रद्द कर दी हैं। जिससे बंद होने वाले मार्गों को समयानुसार यातायात के लिए बहाल करवाया जा सके। लोनिवि मंडल तीसा के अधिशासी अभियंता राजीव कुमार ने कहा कि पहाड़ दरकने से संपर्क मार्ग बाधित होने व खुलने का क्रम जारी रहा। विभागीय मशीनरी और लेबर द्वारा मार्गों को यातायात के लिए बहाल करवा दिया गया है।
विज्ञापन
28 से 30 जुलाई तक भरमौर प्रशासन ने किया अलर्ट घोषित
उपमंडल भरमौर के तहत आते परिक्षेत्र में 28 से 30 जुलाई तक भरमौर प्रशासन द्वारा अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखते हुए ही भरमौर प्रशासन ने कदम बढ़ाया है। प्रशासन ने लोगों व पर्यटकों से भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में जाने से परहेज करने और रावी नदी सहित खड्डों नालों में जाने से परहेज करने की बात कही है। क्षेत्र में भारी बारिश के चलते प्रशासन द्वारा जारी किए गए अलर्ट बारे पंचायत प्रधान, गैर सरकारी संगठनों, ट्रेकर्स एवं पैदल यात्रियों को इस सूचना को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की बात कही गई है।
एसडीएम भरमौर मनीष कुमार सोनी ने बताया कि मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखते हुए उपमंडल भरमौर में 20 से 30 जुलाई तक अलर्ट जारी किया गया है। कहा कि किसी प्रकार की प्राकृतिक आपदा घटना की स्थिति में तत्काल प्रभाव से उपमंडल आपदा प्रबंधन परिचालन केंद्र के नंबर 01895-225027 व 1077 एवं 1070 पर सूचित करें।