{"_id":"607c4d78fdf46219ea7656c5","slug":"himachal-news-bed-capacity-will-be-doubled-for-covid-patients-cm-jairam-thakur","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश के कोविड मरीजों के लिए दोगुना होगी बेड क्षमता, अस्पतालों में अभी 1656 बिस्तर हैं आरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश के कोविड मरीजों के लिए दोगुना होगी बेड क्षमता, अस्पतालों में अभी 1656 बिस्तर हैं आरक्षित
Sun, 18 Apr 2021 08:47 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊना/शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, ऊना/शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 18 Apr 2021 08:47 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश में बढ़ते कोरोना के मामलों को लेकर सरकार अस्पतालों में संक्रमित मरीजों के लिए बिस्तर संख्या दोगुना यानी तीन हजार करने जा रही है। वर्तमान में सरकार ने प्रदेश में कोरोना मरीजों के लिए 1656 बेड आरक्षित रखे हैं। यह बात मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने ऊना में पत्रकार वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि अभी प्रदेश में कोरोना की लहर पीक की ओर बढ़ रही है। हालांकि अभी पीक आना बाकी है। ऐसे में सभी व्यवस्थाएं उस स्तर पर अपग्रेड करना जरूरी हैं।
विज्ञापन
सीएम ने कहा कि कोविड मामलों की संख्या में तीव्र वृद्धि होना चिंता का कारण है। प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या 8400 से अधिक पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन लगने से आर्थिकी पर प्रभाव पड़ता है और सब कुछ ठहर जाता है। ऐसी सूरत में अभी तक लॉकडाउन तरफ नहीं जाना चाहिए। हालांकि स्थिति खराब होने पर हालात के अनुसार निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
मरीजों को जबरदस्ती होम आइसोलेट नहीं किया जाएगा
स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी ने बताया कि सरकार ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए हैं कि अगर कोरोना मरीज अस्पताल में भर्ती होना चाहता है तो उसे उपचाराधीन करना होगा। यही नहीं, घरों में आइसोलेट मरीज की स्थिति खराब होती है तो उसे अस्पताल लाने की जिम्मेवारी भी स्वास्थ्य कर्मियों की होगी। उन्हें एंबुलेंस से कोविड अस्पताल लाना होगा।
विज्ञापन