फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Himachal News: bear attack on old man in chamba himachal pradesh

मवेशियों को चराने जा रहे बुजुर्ग पर भालू ने हमला कर किया लहुलूहान

Wed, 22 Jul 2020 05:52 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, चंबा
अमर उजाला नेटवर्क, चंबा Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 22 Jul 2020 05:52 PM IST
विज्ञापन
Himachal News: bear attack on old man in chamba himachal pradesh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

मवेशियों को चराने के लिए जा रहे एक बुजुर्ग को भालू ने हमलाकर लहूलुहान कर दिया। इस हमले में बुजुर्ग को गंभीर चोटें आई हैं और उन्हें 20 टांके लगे हैं। बुजुर्ग के चीखने-चिल्लाने की आवाजें सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचें और शोर मचाकर भालू को भगाकर बुजुर्ग की जान बचाई। जानकारी अनुसार ग्राम पंचायत होली के गांव मंझारन निवासी पंजाबा राम पुत्र धुज राम बुधवार सुबह साढ़े पांच बजे मवेशियों को लेकर गांव के पास चराने के लिए ले जा रहे थे।

विज्ञापन


जैसे ही वह गांव के कुछ दूरी पर पहुंचे तो अचानक भालू ने उनके ऊपर हमला कर दिया। उन्होंने भालू से बचने के लिए काफी प्रयास किए और चिल्लाना भी शुरू कर दिया। मगर भालू ने उनके सिर, छाती, टांगों और बाजू पर जोरदार हमला कर दिया। इससे बुजुर्ग बुरी तरह से लहूलुहान हो गया। बुजुर्ग ने जोर-जोर से चिल्लाना शुरू किया।
विज्ञापन


बुजुर्ग की आवाजें सुनकर ग्रामीण मौके की ओर दौडे़। लोगों ने जैसे-तैसे शोर मचाकर भालू को वहां से भगाकर उसकी जान बचाई। इसके बाद ग्रामीण बुजुर्ग को सीएचसी होली लेकर आए। यहां बुजुर्ग के सिर, बाजू, और टांगों पर करीब 20 टांके लगे हैं। प्राथमिक उपचार के बाद घायल को सीएचसी होली में ही दाखिल किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीण हाकम चंद, नेक सिंह, नरेश कुमार और मनजीत कुमार ने बताया कि क्षेत्र में बुजुर्ग पर किए हमले के बाद ग्रामीण काफी सहमे हुए हैं। उन्होंने कहा कि अब उन्हें अपने बच्चों को अकेले घरों से बाहर भेजने में भी डर लग रहा है। उन्होंने वन विभाग से भालुओं के आतंक से निजात दिलवाने की मांग उठाई है। 


पंचायत प्रधान वंदना डलैल ने कहा कि उन्होंने प्रशासन से प्रभावित को हर संभव सहायता राशि मुहैया करवाने और क्षेत्र के बाशिंदों को भालुओं के आतंक से निजात दिलवाने की मांग उठाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed