फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News: Baddi police investigation reveals that fake marksheets created by cyber criminals

फर्जी मार्क्सशीट मामला: साइबर अपराधियों की मदद लेते थे शातिर

Sat, 13 Feb 2021 11:38 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 13 Feb 2021 11:38 AM IST
विज्ञापन
Himachal News: Baddi police investigation reveals that fake marksheets created by cyber criminals
जांच-सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

फर्जी मार्क्सशीट मामले की जांच में जुटी बद्दी पुलिस को छानबीन में पता चला है कि एजेंट मार्क्सशीट के खरीदारों तक पहुंचने के लिए फर्जी वेबसाइटों का सहारा लेते थे। इसके लिए साइबर अपराधियों की मदद भी ली थी। फर्जी मार्क्सशीट और फर्जी वेबसाइट के खेल से एजेंट ग्राहकों को लुभाते और भरोसा दिलाते थे। मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अभी भी कई लोगों की तलाश में जुटी है। हालांकि, पुलिस इस मामले में कुछ भी बोलने से बच रही है। 

विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि अभी भी इस फर्जीवाड़े के कई अहम किरदारों तक पुलिस नहीं पहुंच पाई है। लगातार कई टीमें अलग-अलग जगह दबिश दे रही हैं। अब तक की जानकारी के अनुसार बद्दी के एक निजी विश्वविद्यालय ने पुलिस के पास फर्जी वेबसाइट बनाए जाने की शिकायत की थी। पुलिस ने इसकी जांच शुरू की और टीमों को आरोपियों तक पहुंचने के लिए लगाया। इस बीच, एक मार्क्सशीट विवि के पास सत्यापन के लिए पहुंची तो उसके फर्जी होने की बात सामने आई।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय ने हिमाचल प्रदेश निजी शिक्षण संस्थान नियामक आयोग और बद्दी पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद अब तक की जांच में बद्दी पुलिस को कई अहम जानकारियां मिली हैं। पता चला है कि प्रदेश के तकरीबन सभी निजी विश्वविद्यालयों की फर्जी मार्क्सशीट बनाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही कई विश्वविद्यालयों की वेबसाइट बनाकर उनके जरिये मार्क्सशीटों के खरीदारों तक एजेंट पहुंच रहे हैं। कुछ समय पहले पुलिस ने कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया है, लेकिन पुलिस अभी भी इस बात की तस्दीक नहीं कर रही है। सूत्रों का कहना है कि बाकी साथियों के मिलने के बाद पुलिस इस पूरे खेल का खुलासा कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed