{"_id":"6083ae978ebc3ed9b81a2a91","slug":"himachal-news-avalanche-alert-in-kullu-and-lahaul-spiti-after-heavy-snowfall","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्फबारी के बाद कुल्लू और लाहौल में हिमखंड गिरने की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्फबारी के बाद कुल्लू और लाहौल में हिमखंड गिरने की चेतावनी
Sat, 24 Apr 2021 11:08 AM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 24 Apr 2021 11:08 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू के ऊपरी इलाकों व लाहौल-स्पीति जिला में हुई भारी बर्फबारी के बाद लाहौल में हिमखंड गिरने का क्रम शुरू हो गया है। सासे ने भी कुल्लू-मनाली के साथ पूरी लाहौल-घाटी में हिमखंड गिरने की चेतावनी जारी की है। ऐसे में लाहौल-स्पीति पुलिस ने आम लोगों के साथ पर्यटकों को अटल टनल रोहतांग के साथ संवदेनशील इलाकों की ओर रुख न करने को कहा है।
विज्ञापन
ताजा बर्फबारी के बाद मनाली-लेह मार्ग को बहाल करना बीआरओ के लिए चुनौती बन गया है। अप्रैल के दूसरे और तीसरे सप्ताह में हुई बर्फबारी से यहां सैकड़ों वाहन फंसे रहे। इसमें अधिकतर को बीआरओ और लाहौल पुलिस ने रेस्क्यू कर दिया है। लेकिन बारालाचा में अभी 32 ट्रकों के साथ 38 वाहन फंसे हुए है।
विज्ञापन
भारी बर्फबारी से बंद बारालाचा को खोलने में अभी दो से तीन का समय लगेगा। बरहाल शनिवार को मौसम खुलने के बाद कुल्लू व लाहौल-स्पीति में लोगों ने राहत की सांस ली है। कुल्लू व लाहौल में धूप खिलने के बाद लोगों को ठंड से भी निजात मिली है। चोटियों पर बर्फबारी के बाद घाटी में तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन