{"_id":"61e4127c0bd05260352d490c","slug":"himachal-news-anuradha-driving-bus-get-training-at-hrtc-hamirpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराजिता: एचआरटीसी से प्रशिक्षण लेने के बाद निजी बस चला रहीं अनुराधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराजिता: एचआरटीसी से प्रशिक्षण लेने के बाद निजी बस चला रहीं अनुराधा
Sun, 16 Jan 2022 06:14 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, नादौन (हमीरपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, नादौन (हमीरपुर)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 16 Jan 2022 06:14 PM IST
सार
अनुराधा ने एचआरटीसी हमीरपुर के पास पिछले साल बस चालक का प्रशिक्षण प्राप्त किया। दो माह की ट्रेनिंग के बाद अनुराधा एक निजी बस पर हाथ अजमाती रहीं और अब रूट पर निजी बस चला रही हैं।
विज्ञापन
अनुराधा कुमारी
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन की बदारण पंचायत के गांव जसोह निवासी अनुराधा कुमारी पत्नी संजय कुमार ने बतौर निजी बस चालक अपनी सेवाएं आरंभ कर दी हैं। वह सफलतापूर्वक एक निजी बस चला रही हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें बचपन से ही बस चलाने का शौक था। जिस सपने को उनके पति व परिवार ने पूरा करने में पूरा सहयोग किया। संजय कुमार गांव में ही दुकान करते हैं। उनके कहने पर अनुराधा ने एचआरटीसी हमीरपुर के पास पिछले साल बस चालक का प्रशिक्षण प्राप्त किया।
विज्ञापन
दो माह की ट्रेनिंग के बाद अनुराधा एक निजी बस पर हाथ अजमाती रहीं और अब रूट पर निजी बस चला रही हैं। अनुराधा ने बताया कि उनका हैवी लाइसेंस भी बन चुका है और एचआरटीसी नियमों के मुताबिक तीन साल का एक्सपीरियंस लेकर एचआरटीसी में बस चलाने के योग्य हो जाएंगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि कोई भी मंजिल पाने के लिए उम्मीद नहीं छोड़नी चाहिए। एक न एक दिन मंजिल हासिल हो जाती है। उन्होंने कहा कि वह दिन दूर नहीं जब एचआरटीसी की बस चलाकर महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेंगी। अनुराधा ने एक बार फिर अपने पति, घर के सभी सदस्यों एवं अपने तीन बच्चों सहित अपने गांव वासियों एवं प्रशिक्षण देने वाले गुरुओं का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन