{"_id":"64b3999089bf6dc2190d31a3","slug":"himachal-news-alliance-air-gaggal-delhi-flight-will-not-go-to-chandigarh-2023-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dharamshala: एलायंस एयर की गगल-दिल्ली की उड़ान डेढ़ महीने तक नहीं जाएगी चंडीगढ़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dharamshala: एलायंस एयर की गगल-दिल्ली की उड़ान डेढ़ महीने तक नहीं जाएगी चंडीगढ़
Sun, 16 Jul 2023 12:48 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 16 Jul 2023 12:48 PM IST
सार
पहली सितंबर से ही गगल-चंडीगढ़-दिल्ली के लिए एलायंस एयर की उड़ानें हो सकेंगी। उड़ानों का शेड्यूल 16 जुलाई से 31 अगस्त तक बदला रहेगा।
विज्ञापन
एलायंस एयर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरसात के मौसम में गगल-दिल्ली के बीच होने वाली एलायंस एयर की उड़ानें डेढ़ माह तक चंडीगढ़ नहीं जाएंगी। इस दौरान गगल से चंडीगढ़ और चंडीगढ़ से गगल आने वाले यात्रियों को दिक्कतें झेलनी पड़ेंगी। विमानन कंपनी एलायंस एयर ने कुछ तकनीकी कारणों के चलते उड़ानों का शेड्यूल बदला है।
विज्ञापन
अब पहली सितंबर से ही गगल-चंडीगढ़-दिल्ली के लिए एलायंस एयर की उड़ानें हो सकेंगी। उड़ानों का शेड्यूल 16 जुलाई से 31 अगस्त तक बदला रहेगा। इस दौरान चंडीगढ़ जाने वाले यात्री वाया शिमला होकर हेली टैक्सी के माध्यम से जा सकेंगे।
विज्ञापन
इसके अलावा यात्रियों के पास गगल से दिल्ली और दिल्ली से चंडीगढ़ के लिए अलग से सफर करने का विकल्प होगा।