फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal news: additional chief secretary in himachal pradesh government

HP Govt: हिमाचल को 2024 तक नए अतिरिक्त मुख्य सचिव मिलने के आसार कम

Sun, 24 Jul 2022 11:27 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 24 Jul 2022 11:27 AM IST
सार

आरडी धीमान के मुख्य सचिव बनने और निशा सिंह व संजय गुप्ता के प्रधान सलाहकार बनने पर प्रदेश सरकार में अब प्रबोध सक्सेना अकेले अतिरिक्त मुख्य सचिव रह गए हैं।

विज्ञापन
himachal news: additional chief secretary in himachal pradesh government
हिमाचल प्रदेश सरकार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश को वर्ष 2024 तक नए अतिरिक्त मुख्य सचिव मिलने के आसार नहीं हैं। वर्तमान प्रधान सचिव ओंकार शर्मा का वर्ष 2024, भरत हरबंस लाल खेड़ा और आरडी नजीम का वर्ष 2025 में 30 वर्ष का सेवाकाल पूरा होगा। ओंकार शर्मा 1994 बैच और खेड़ा और नजीम 1995 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। आईएएस कैडर में 30 वर्ष की सेवा पूरे करने वालों को अतिरिक्त मुख्य सचिव, 25 वर्ष की सेवा पूरे करने पर प्रधान सचिव और 16 वर्ष की सेवा पूरे करने पर सचिव का पद सौंपा जाता है।

विज्ञापन


आरडी धीमान के मुख्य सचिव बनने और निशा सिंह व संजय गुप्ता के प्रधान सलाहकार बनने पर प्रदेश सरकार में अब प्रबोध सक्सेना अकेले अतिरिक्त मुख्य सचिव रह गए हैं। अतिरिक्त मुख्य सचिव को मुख्य सचिव के बराबर लेवल 17 का पे स्केल मिलता है। प्रधान सचिव को लेवल 15 और सचिव को लेवल 14 का पे स्केल मिलता है। अतिरिक्त मुख्य सचिव स्तर के अधिकारियों को भत्ते और पेंशन भी अधिक मिलती है।
विज्ञापन


हिमाचल में अतिरिक्त मुख्य सचिव के दो पद स्वीकृत हैं। सरकार चाहे तो अधिक अधिकारियों को भी अस्थाई पदोन्नति के नाम पर अतिरिक्त मुख्य सचिव नियुक्त कर सकती है। नियुक्ति के नियमों में भी सरकार बदलाव कर सकती है। पूर्व कांग्रेस सरकार के समय प्रदेश में 11 अतिरिक्त मुख्य सचिव बनाए गए थे। तत्कालीन सरकार पर अपने चहेते अफसरों को नियमों के बाहर जाकर पदोन्नति देने के आरोप भी लगे थे। भाजपा ने विपक्ष में रहते हुए इसे कई बार मुद्दा भी बनाया। अब वर्तमान की भाजपा सरकार इस मामले पर क्या रुख अपनाती है, इसको लेकर सचिवालय में चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंत और अनुराधा को मिलेगी परफार्मा प्रोमोशन
आईएएस अधिकारी केके पंत और अनुराधा ठाकुर प्रतिनियुक्ति पर भारत सरकार में सेवाएं दे रहे हैं। केके पंत वर्ष 1993 बैच और अनुराधा ठाकुर 1994 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। पंत वर्ष 2023 में अतिरिक्त मुख्य सचिव बनने के लिए पात्र हो जाएंगे। अगर प्रदेश सरकार ओंकार शर्मा, भरत खेड़ा और आरडी नजीम को समय से पहले अतिरिक्त मुख्य सचिव बनाती है तो पंत और अनुराधा को दिल्ली में रहते हुए ही परफार्मा प्रोमोशन मिल जाएगी। इन दोनों अधिकारियों के हिमाचल लौटने पर इन्हें अतिरिक्त मुख्य सचिव का दर्जा मिल जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed