फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News: 3222 students take loan to buy smart phone in corona crisis

कोरोना संकट में 3222 विद्यार्थियों ने स्मार्ट फोन खरीदने को लिया ऋण

Sun, 12 Jul 2020 09:39 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 12 Jul 2020 09:39 AM IST
विज्ञापन
Himachal News: 3222 students take loan to buy smart phone in corona crisis
मोबाइल फोन - फोटो : पेक्सेल्स

कोरोना संकट के बीच प्रदेश के छह जिलों के 3222 विद्यार्थियों ने ऑनलाइन पढ़ाई करने के लिए स्मार्ट फोन लेने को राज्य सहकारी बैंक से ऋण लिया है। बैंक 25 हजार रुपये तक का ऋण दे रहा है। एक महीने में योजना के तहत छह जिलों में सात करोड़ की राशि फोन लेने के लिए आवंटित की गई है। बैंक प्रबंधन ने नौ फीसदी ब्याज पर तीन साल के लिए ऋण देने की योजना चलाई है।

विज्ञापन


दस जून को बैंक के निदेशक मंडल ने योजना को मंजूरी दी है। ऋण लेने के लिए अभिभावकों को स्कूल डायरी, आई कार्ड या स्कूल फीस की स्लिप बैंक की स्थानीय शाखा में देनी होगी। बाजार से लिए जाने वाले फोन की कोटेशन भी बैंक में देनी होगी। इन दस्तावेजों के आधार पर बैंक प्रबंधन ऋण का केस मंजूर कर देगा। बैंक प्रबंधन ने बताया कि 3222 केस आठ जुलाई तक स्वीकृत किए गए हैं। सौ से अधिक केस आगामी दो से तीन दिनों के भीतर मंजूर हो जाएंगे।
विज्ञापन

 
जिला    मोबाइल लेने वाले विद्यार्थी स्वीकृत राशि (लाख में)
शिमला 1075 246.02
मंडी  904     168.17
सिरमौर 580 123.93
बिलासपुर 251 50.31
किन्नौर 209  50.62
चंबा   203 45.42
कुल   3222 684.47

योजना को लेकर काफी अच्छा रिस्पांस : पंकज
कोरोना संकट के बीच अभिभावकों को अपने बच्चों की पढ़ाई जारी रखने के लिए फोन की जरूरत पड़ रही है। एक साथ पैसा खर्च करने में अभिभावकों को परेशानी न आए, इसके लिए ऋण योजना को शुरू किया गया है। - डॉ. पंकज ललित प्रबंध निदेशक राज्य सहकारी बैंक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed