फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News: 19 people in the race to become chairman of HP Electricity Regulatory Commission

विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष बनने की दौड़ में 19 लोग शामिल

Fri, 28 Aug 2020 05:31 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 28 Aug 2020 05:31 PM IST
विज्ञापन
Himachal News: 19 people in the race to become chairman of HP Electricity Regulatory Commission
Electricity - फोटो : पेक्सेल्स

राज्य विद्युत नियामक आयोग का अध्यक्ष बनने की दौड़ में प्रदेश और पड़ोसी राज्यों के 19 लोग शामिल हैं। पूर्व मुख्य सचिव, पूर्व अतिरिक्त मुख्य सचिव, पूर्व प्रबंध निदेशक बिजली बोर्ड सहित कई अन्य अफसरों ने अध्यक्ष पद के लिए आवेदन किया है। दस सितंबर को आयोग के वर्तमान अध्यक्ष एसकेबीएस नेगी का कार्यकाल पूरा होने जा रहा है। ऐसे में सितंबर के दूसरे सप्ताह तक नए अध्यक्ष की घोषणा कर दी जाएगी।

विज्ञापन


बीते माह प्रदेश सरकार ने आयोग के अध्यक्ष पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे। 19 लोगों ने अपने आवेदन सरकार के पास जमा करवा दिए हैं। आजकल आवेदनों की छंटनी प्रक्रिया जारी है। प्रदेश सरकार में मुख्य सचिव, अतिरिक्त मुख्य सचिव पद पर रहे चुके अधिकारियों ने भी इस पद के लिए आवेदन किया है।
विज्ञापन


इन अधिकारियों ने बीते दिनों सरकार के कई अन्य पदों पर अपनी नियुक्ति के लिए भी आवेदन किए थे, लेकिन इनका नंबर नहीं लगा। अब विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष पद के लिए यह अफसर अपने जुगाड़ भिड़ाने में जुट गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed