{"_id":"6ad5914a8e1cc82d890d7cfd","slug":"himachal-new-districts-population-geography-sukhvinder-singh-sukhu-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल प्रदेश: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बोले- भौगोलिक परिस्थितियों व आबादी के आधार पर बनेंगे जिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल प्रदेश: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बोले- भौगोलिक परिस्थितियों व आबादी के आधार पर बनेंगे जिले
Mon, 19 Oct 2026 09:11 AM IST
Ankesh Dogra
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Mon, 19 Oct 2026 09:11 AM IST
सार
हिमाचल प्रदेश में नए जिलों के गठन का फैसला भौगोलिक परिस्थितियों और आबादी के आकलन के आधार पर लिया जाएगा। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बताया कि आयोग ब्लॉक, तहसीलों और जिलों की समीक्षा करेगा। मंत्रिमंडल विस्तार और फेरबदल पर पार्टी हाईकमान से चर्चा के बाद फैसला होगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में भौगोलिक परिस्थितियों और आबादी के आधार पर नए जिले बनाने का फैसला लिया जाएगा। गठित आयोग सभी ब्लॉक, तहसीलों और जिलों का आकलन करेगा। जहां पुनर्गठन की जरूरत होगी, वहां निर्णय लेंगे।
विज्ञापन
रविवार को राज्य सचिवालय परिसर में मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा इस फैसले को चुनौतीपूर्ण बता रही है लेकिन सरकार चुनौतियों का सामना करने का साहस रखती है। आयोग के दो सदस्यों ने एक दिन पहले कार्यभार संभाल लिया है। दो कार्यालय खाली पड़े हैं। इनमें से एक कार्यालय में बैठने की व्यवस्था की जाएगी, जिससे काम आगे बढ़ सके। जरूरत के अनुसार जिलों के साथ तहसीलों, एसडीएम कार्यालयों और ब्लॉकों के पुनर्गठन पर भी विचार करेंगे।
विज्ञापन
मंत्रिमंडल विस्तार और फेरबदल पर सीएम ने कहा कि सरकार के अभी तीन साल, दस महीने और सात दिन पूरे हुए हैं। चार साल पूरे होने से पहले मंत्रिमंडल का विस्तार और फेरबदल करना है। इस संबंध में पार्टी हाईकमान से चर्चा कर फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन
एसआईआर के विरोध में दिल्ली में होगी बड़ी रैली
सीएम सुक्खू ने कहा कि मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के मुद्दे पर नई दिल्ली में इंडिया गठबंधन की बड़ी रैली होने जा रही है। इसके लिए उन्हें और विधानसभा अध्यक्ष विनय कुमार को दिल्ली बुलाया गया है। वर्ष 2027 में कई राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं और एसआईआर का असर सभी जगह पड़ सकता है। किसी विधानसभा क्षेत्र में दो से तीन हजार मतदाताओं के नाम कटते हैं तो इससे परिणाम पर फर्क पड़ सकता है।