फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal: Mukesh Agnihotri said- results of pending recruitments will be released within a month

हिमाचल: मुकेश अग्निहोत्री बोले- एक महीने के अंदर जारी होंगे लंबित भर्तियों के परिणाम

Wed, 11 Dec 2024 04:52 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Wed, 11 Dec 2024 04:52 PM IST
सार

 उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने घोषणा कि जितनी भी भर्तियों के परिणाम लंबित हैं, एक महीने के अंदर जारी किए जाएंगे। 

विज्ञापन
Himachal: Mukesh Agnihotri said- results of pending recruitments will be released within a month
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि भाजपा के षड्यंत्र से यह सरकार गिरने वाली नहीं है। सरकार गिराने के लिए बाजुओं में दम चाहिए। न भाजपा और न ही जयराम की बाजुओं में दम है। ऐसे सरकारें नहीं गिरती हैं। यहां पर उपस्थित लोग इसके गवाह हैं। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा - शुक्ला जी, इससे ईमानदार मंत्रिमंडल नहीं हो सकता है। सभी मंत्री ईमानदार हैं। एक भी मंत्री पर भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा है। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री से उनकी बात नहीं हुई है। पर वह लिबर्टी लेते हैं कि एक महीने में सभी परीक्षाओं के रिजल्ट निकाल देंगे। शिमला में दो साल में 2000 करोड़ रुपये से रोपवे बना रहे हैं। भाजपा के लोग कहेंगे कि ये भी उन्होंने बनाए।

विज्ञापन

सरकार की दो वर्ष की वर्षगांठ पर बिलासपुर में आयोजित समारोह में मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि यहां पर मुख्य सचिव भी बैठे हैं और वे अपने अफसरों को भी बता दें कि यह सरकार ऐसे गिरने वाली नहीं है। जिस तरह से भाजपा का रवैया है, यह तीन साल बाद भी सत्ता में आने वाले नहीं है। ये लोग झूठा आरोप लगा रहे हैं कि प्रदेश में कर्मचारियों को वेतन और पेंशन नहीं मिली। जब पूछा जाए तो फिर कहते हैं कि एचआरटीसी में ड्राइवर-कंडक्टर को वेतन-पेंशन नहीं मिले। जयराम एक भी कर्मचारी या पेंशनर का नाम लें, जिसे वेतन या पेंशन नहीं मिली हो। नहीं मिली हो तो वह इस्तीफा देंगे या फिर जयराम इस्तीफा दें। ये हिमाचल भवन को बिकने की बात कर रहे हैं। हाथ जल जाएगा, लेकिन हिमाचल भवन नहीं बिकने देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा के लोग समोसा की बात करते हैं। ये लोग कहते हैं कि मुख्यमंत्री का समोसा था। मुख्यमंत्री का नहीं, यह पुलिस का समोसा था। मुख्यमंत्री न तो समोसा खाते हैं और न ही हमें खाने देते हैं। यह पुलिस का समोसा था। डीजीपी साहब बैठे हैं, इनको अपना समोसा संभालकर रखना चाहिए। ये लोग कह रहे हैं कि सुक्खू सरकार एचपीटीडीसी के होटल बेच रही है। पर ये अपना वक्त भूल गए जब इन्होंने दस्तावेज तैयार किए थे। उस वक्त पर्यटन सचिव को भी बदलना पड़ा। हमने तो वाइल्डफ्लॉवर हॉल को वापस लिया।

विज्ञापन

टॉयलेट टैक्स की बात भी झूठी है, कोई ऐसा टैक्स नहीं लिया गया
अग्निहोत्री ने कहा कि टॉयलेट टैक्स की बात भी झूठी है। कोई ऐसा टैक्स नहीं लिया गया। उनकी सलाह यह है कि 24 घंटों तक टॉयलेट में बैठो, फिर बताओ कि बिल आएगा। ये कहते हैं कि सरकार ने कूकर के पैसे ले लिए। मुकेश ने मंच से ललकारा - जयराम ठाकुर जी, कूकर की सीटी ऐसे बजाऊंगा कि याद रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed