फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Himachal: Massive fire in Bharmour's Luna, four shops and a car burnt to ashes, loss worth lakhs

हिमाचल: भरमौर के लूणा में भीषण अग्निकांड, चार दुकानें और गाड़ी जलकर राख, लाखों का नुकसान

Thu, 03 Apr 2025 09:26 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 03 Apr 2025 09:26 PM IST
सार

चंबा जिले के भरमौर उपमंडल के अधीन आने वाले लूणा में आधी रात को हुए भीषण अग्निकांड में चार दुकानों समेत माल वाहक वाहन जलकर राख हो गया।

विज्ञापन
Himachal: Massive fire in Bharmour's Luna, four shops and a car burnt to ashes, loss worth lakhs
चंबा में भीषण अग्निकांड। - फोटो : संवाद

विस्तार

चंबा-भरमौर एनएच पर लूणा में आग की चपेट में आने से पांच दुकानें और एक जीप राख हो गई। बुधवार रात करीब 10:30 बजे दुकानों में आग भड़की। इससे दुकानें और अंदर रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। भीषण अग्निकांड में पांच लाख के नुकसान का अनुमान है। आग की चपेट में सड़क किनारे खड़ी एक जीप भी आ गई। आसपास के लोगों की जैसे ही दुकानों में भड़की आग पर नजर पड़ी तो उन्होंने दमकल विभाग को घटना की सूचना दी। खड़ामुख से दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने दुकानों और जीप में भड़की आग को बुझाया। जब तक उन्होंने आग बुझाई, तब तक दुकानें और जीप पूरी तरह जल चुके थे। आग की चपेट में आने वाली दुकानें नरेश कुमार, प्रीतम चंद, परमजीप और पुरुषोत्तम की थीं।

विज्ञापन





ये भी पढ़ें: Himachal News: सीपीएस के पद से हटाए छह में से पांच विधायकों को विधानसभा समितियों में जगह
विज्ञापन



 


राजस्व विभाग की टीम ने वीरवार को घटनास्थल का मुआयना करके अपनी रिपोर्ट बनाकर तहसीलदार को सौंपी। इसमें उन्होंने दुकानों और जीप के जलने की बात कही है। उन्होंने कहा कि आग में जलकर राख होने वाली दुकानें सरकारी भूमि पर बनाई गई थीं। अभी तक प्रभावितों को प्रशासन की तरफ से कोई सहायता राशि प्रदान नहीं की गई है। दुकानों में आग कैसे लगी, इसको लेकर भी जांच की जा रही है। तहसीलदार धरवाला रूप सिंह नेगी ने बताया कि लूणा में आग की चपेट में आने से दुकानें व जीप जली हैं। इसकी रिपोर्ट उनके पास पहुंची है। रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

नंगल के गुग्गा माड़ी मंदिर के पास पहाड़ियों में भड़की आग
वहीं, बीती रात नंगल के गुग्गा माड़ी मंदिर के निकट बनी पहाड़ियों में भीषण आग लग गई और इस आग की लपटें दूर-दूर तक देखी गईं। आनन-फानन में नगर काउंसिल नंगल व बीबीएमबी के अग्रिशमन विभाग की टीमों को फोन कर मदद मांगी गई और लगभग 25 मिनटों में बाद अग्रिशमन विभाग की दो गड़ियां मौके पर पंहुचीं और आग पर काबू पाया। जहां आग लगी थी वहां से कुछ ही दूरी पर झुग्गियां भी थीं और अगर समय रहते आग पर काबू ना पाया जाता तो नुकसान अधिक हो सकता था। आग के चपेट में आने से वन संपदा जल कर राख हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed