फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal mandi pathankot nh3 closed due to landslide mandi manali nh is also closed read all details

हिमाचल: मंडी जिले में दो हाईवे पर हुआ भूस्खलन, चार मार्ग रहे बंद

Tue, 27 Jul 2021 08:29 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, मंडी/नगवाईं/जोगिंद्रनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मंडी/नगवाईं/जोगिंद्रनगर Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 27 Jul 2021 08:29 PM IST
सार

चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग सुबह आठ बजे पंडोह से कुछ दूरी पर जोगनी मंदिर के पास भूस्खलन के कारण बंद हो गया। चालीस मिनट बाद यहां आवाजाही बहाल हो सकी।

विज्ञापन
himachal mandi pathankot nh3 closed due to landslide mandi manali nh is also closed read all details
भूस्खलन के चलते नेशनल हाईवे-3 बंद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंडी जिले में मंगलवार हुई तेज बारिश के दौरान मंडी-जोगिंद्रनगर और मंडी-मनाली एनएच पर यातायात कुछ देर के लिए प्रभावित रहा। जिले में चार मार्ग पूरी तरह से बंद रहे। बिजली के 21 ट्रांसफार्मर बंद होने से कई गांवों में विद्युत आपूर्ति बाधित रही। सुबह करीब साढ़े आठ से नौ बजे तक गुम्मा के पास भूस्खलन से एनएच करीब आधा घंटा बंद रहा। मार्ग बंद होते ही लोनिवि के कर्मचारी मशीनरी समेत पहुंच गए और मार्ग को बहाल किया।

विज्ञापन


इस दौरान हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग सुबह आठ बजे पंडोह से कुछ दूरी पर जोगनी मंदिर के पास भूस्खलन के कारण बंद हो गया। चालीस मिनट बाद यहां आवाजाही बहाल हो सकी। हालांकि वाया कटौला- बजौरा-कुल्लू मार्ग पर आवाजाही जारी रही। सराज के थाची- डीडर, छतरी-मगरूगला, शाना-माना और सरकाघाट का गोभड़ता- कलास मार्ग बंद रहे।
विज्ञापन


गोहर में 12, सरकाघाट में 8 और जोगिंद्रनगर में एक ट्रांसफार्मर बंद रहे। इससे कई गांवों में अंधेरा पसरा रहा। भारी बारिश से धर्मपुर में दो कच्चे मकानों और एक गोशाला को नुकसान पहुंचा है। डीसी मंडी अरिंदम चौधरी ने बताया कि 24 घंटों में  प्रारंभिक तौर पर करीब पांच करोड़ के नुकसान का अनुमान है। सड़कों को दुरुस्त किया जा रहा है। जहां मार्ग बंद हैं, वहां आवाजाही बहाल करने की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed