फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Mandi news: attack on police team in amritsar

मंडी: भगोड़े को पकड़ने गई हिमाचल पुलिस पर हमला, तीन हेड कांस्टेबल और एक कांस्टेबल को आईं चोटें

Sat, 19 Feb 2022 08:04 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर (मंडी) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 19 Feb 2022 08:04 PM IST
सार

पीओ सेल टीम पर अमृतसर में एक भगोड़े की धरपकड़ के दौरान आरोपी और उसके सहयोगियों ने हमला कर दिया। घायल पुलिसकर्मी उपचाराधीन हैं।

विज्ञापन
Himachal Mandi news: attack on police team in amritsar
घायल पुलिस कर्मचारी। - फोटो : संवाद

विस्तार

अमृतसर के दशमेशनगर में 13 साल से भगोड़े अपराधी को पकड़ने गई हिमाचल प्रदेश पुलिस की टीम पर आरोपी और उसके साथियों ने हमला कर दिया। इसमें प्रदेश पुलिस के चार जवान घायल हुए हैं। घायलों में तीन हेड कांस्टबेल और एक कांस्टेबल हैं। चोटें लगने के बावजूद पुलिस कर्मियों ने आरोपी को दबोचने में सफलता हासिल की है। एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने इसकी पुष्टि की है।

विज्ञापन


मंडी जिला पुलिस ने उद्घोषित आरोपियों को पकड़ने के लिए स्पेशल पीओ सेल का गठन किया है। पीओ सेल टीम पर अमृतसर में एक भगोड़े की धरपकड़ के दौरान आरोपी और उसके सहयोगियों ने हमला कर दिया। घायल पुलिसकर्मी उपचाराधीन हैं। एसपी ने घायल होने के बावजूद आरोपी को पकड़कर लाने पर टीम की प्रशंसा की है। बताया कि यह घटना सोमवार की है। एचएचसी मोहिंदर सैनी और रवि कुमार, एलएचसी दिनेश चौधरी तथा कांस्टेबल विवेक भंगालिया ने सूचना के आधार पर आरोपी को जाल में फंसाया। इस दौरान टीम पर आरोपी और उसके साथियों ने पत्थरों और ईंटों से हमला कर दिया। 
विज्ञापन


बता दें कि जिला न्यायालय मंडी के न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी कोर्ट नंबर-2 में विचाराधीन एक चोरी और आपराधिक षड्यंत्र आरोपी दलजिंदर सिंह पुत्र बलदेव सिंह निवासी घर क्रमांक-15 मेन बाजार दशमेश नगर अमृतसर (पंजाब) 13 साल से वांछित था। आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना सदर में एफआईआर दर्ज हुई थी। कोर्ट ने आरोपी को वर्ष 2008 में उद्घोषित अपराधी घोषित किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed