लाखों उपभोक्ताओं को तगड़ा झटका, महंगा हुआ घरेलू गैस सिलेंडर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के लाखों उपभोक्ताओं को सितंबर माह की शुरुआत से तगड़ा झटका लगा है। शुक्रवार से घरेलू गैस सिलेंडर 74 रुपये महंगा हो गया है। सितंबर माह में गैस सिलेंडर लेने के लिए उपभोक्ताओं को 637 रुपये चुकाने पड़ेंगे।
शिमला शहर में होम डिलीवरी के लिए उपभोक्ताओं को 50 रुपये अतिरिक्त चुकाने पड़ेंगे। उपभोक्ताओं को कुल 687 रुपये चुकाने पड़ेंगे।
पहल योजना (डीबीटीएल) से जुड़ चुके उपभोक्ताओं को केंद्र सरकार 146 रुपये की सब्सिडी बैंक खाते में लौटाएगी। पहल से नहीं जुड़ने वाले उपभोक्ताओं को पूरे रेट पर सिलेंडर मिलेगा। इन्हें सब्सिडी नहीं मिलेगी।
कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम भी बढ़े
कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 115 रुपये बढ़े हैं। इस महीने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 1158 रुपये में मिलेगा। कॉमर्शियल उपभोक्ताओं को 100 रुपये के डिलीवरी चार्जिस अतिरिक्त देने होंगे।
पहली सितंबर से पूरे प्रदेश में गैस सिलेंडरों के नए दाम लागू हो गए हैं। अगस्त में घरेलू सिलेंडर का दाम 563, कॉमर्शियल का 1043 रुपये था। जुलाई में घरेलू सिलेंडर का दाम 603 और कॉमर्शियल सिलेंडर का दाम 1095 रुपये था।
होम डिलीवरी चार्जिस अलग से थे। अप्रैल 2017 से लेकर मार्च 2018 तक उपभोक्ताओं को सब्सिडी पर 12 गैस सिलेंडरों का कोटा मिलेगा। कोटे के सिलेंडर समाप्त करने वालों से बाजार कीमत वसूली जाएगी।