फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal leet 2023 counselling no seats filled in private polytechnic colleges

HP LEET 2023 : निजी बहुतकनीकी संस्थानों को एक भी छात्र नहीं मिला, सरकारी में 171 सीटें भरीं

Sat, 08 Jul 2023 06:03 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 08 Jul 2023 06:03 PM IST
सार

पहले चरण की काउंसलिंग में 16 सरकारी बहुतकनीकी संस्थानों में 171 सीटों पर भर गई हैं। लेकिन निजी शिक्षण संस्थानों में एक ने भी दाखिला नहीं लिया।

विज्ञापन
himachal leet 2023 counselling no seats filled in private polytechnic colleges
तकनीकी शिक्षा बोर्ड धर्मशाला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सूबे में चल रहे आठ निजी बहुतकनीकी संस्थानों में लीट-2023 के लिए पहले चरण की काउंसिलिंग में एक भी अभ्यर्थी ने प्रवेश लेने की इच्छा नहीं जताई है। इस कारण संस्थानों में सीटें पूरी तरह से खाली रह गईं। सूबे के निजी बहुतकनीकी संस्थानों में इलेक्ट्रिकल, मेकेनिकल, ऑटोमोबाइल और कंप्यूटर के अलावा सिविल इंजीनियरिंग में कोर्स करवाए जाते हैं। प्रदेश में निजी और सरकारी संस्थानों की 978 सीटों के लिए एक साथ काउंसलिंग करवाई गई थी।

विज्ञापन


पहले चरण की इस काउंसलिंग में 16 सरकारी बहुतकनीकी संस्थानों में 171 सीटों पर भर गई हैं। लेकिन निजी शिक्षण संस्थानों में एक ने भी दाखिला नहीं लिया। हालांकि, 16 सरकारी संस्थानों में अभी 581 सीटें खाली हैं। इनके लिए 11 तक आवेदन लिए जाएंगे और 14 को काउंसलिंग होगी। जानकारी के अनुसार प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड की ओर से लीट-2023 के लिए पहले चरण की काउंसिलिंग के बाद खाली सीटों को प्रदर्शित कर दिया गया है।
विज्ञापन


प्रदेश में सोलन, मंडी, सुंदरनगर, शाहपुर, कांगड़ा और ऊना सहित आठ जगह निजी बहुतकनीकी संस्थान हैं। इनमें इलेक्ट्रिकल, मेकेनिकल, ऑटोमोबाइल, कंप्यूटर, इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स और सिविल इंजीनियरिंग आदि कोर्स चल रहे हैं। तकनीकी शिक्षा बोर्ड के सचिव आरके शर्मा ने बताया कि निजी बहुतकनीकी संस्थानों में छात्र सरकारी संस्थानों की काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद सीटें उपलब्ध न होने की स्थिति में प्रवेश लेते हैं। निजी संस्थानों में लगभग 90 फीसदी तक सीटें खाली ही रहती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed